पीबीएम अस्पताल में बड़ी लापरवाही: कैंसर मरीज को चढ़ाया गलत ग्रुप का खून, मची अफरातफरी

पीबीएम अस्पताल में बड़ी लापरवाही:
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 18 दिसंबर। बीकानेर के पीबीएम अस्पताल स्थित आचार्य तुलसी कैंसर विंग में चिकित्सा लापरवाही का एक संगीन मामला सामने आया है। यहाँ भर्ती एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला मरीज, भंवरी देवी, को उनके निर्धारित A+ ब्लड ग्रुप की जगह B पॉजिटिव खून चढ़ा दिया गया। गलत खून चढ़ते ही मरीज की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी और उन्हें घबराहट व बेचैनी होने लगी। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद परिजनों की सतर्कता से समय रहते ब्लड ट्रांसफ्यूजन रोक दिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल पहुंचे मौके पर, जांच कमेटी गठित

pop ronak
BC opening

घटना की सूचना मिलते ही सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुरेंद्र वर्मा और कैंसर विंग के एचओडी डॉ. सुरेंद्र बेनीवाल मौके पर पहुँचे। डॉ. वर्मा ने बताया कि मरीज की हालत फिलहाल स्थिर है और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगले तीन दिनों में जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी नर्सिंग स्टाफ, डॉक्टर या टेक्नीशियन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार ने भी इस संवेदनशील मामले पर संज्ञान लेते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

भाजपा नेताओं ने जताया कड़ा विरोध
इस घटना के बाद अस्पताल में राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ गई है। गुरुवार सुबह भाजपा नेता भगवान सिंह मेड़तिया और भाजयुमो शहर अध्यक्ष वेद व्यास ने प्रिंसिपल कार्यालय पहुँचकर तीखा विरोध दर्ज कराया। नेताओं ने आरोप लगाया कि पीबीएम अस्पताल में न केवल ऐसी घातक लापरवाही हो रही है, बल्कि अस्पताल में स्टॉक होने के बावजूद मरीजों से इंजेक्शन, ग्लूकोज और कैनुला जैसी सामग्री बाहर से मंगवाई जा रही है। उन्होंने अधीक्षक और प्रिंसिपल से अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार करने और दोषियों को तुरंत निलंबित करने की मांग की है।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *