डॉ. अभिषेक कोठारी ने सहायक आचार्य परीक्षा में प्रदेश में किया टॉप, साध्वी वृंद का मिला आशीर्वाद

डॉ. अभिषेक कोठारी ने सहायक आचार्य परीक्षा में प्रदेश में किया टॉप, साध्वी वृंद का मिला आशीर्वाद
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 25 दिसम्बर। बीकानेर के होनहार चिकित्सक डॉ. अभिषेक कोठारी जैन ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर द्वारा आयोजित सहायक प्रोफेसर (मेडिकल शिक्षा) स्पेशलिटी परीक्षा-2021 में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। बुधवार को जारी हुए परिणामों में डॉ. कोठारी ने पीडियाट्रिक्स (बाल एवं शिशु रोग विभाग) में मेरिट लिस्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया। वर्तमान में वे चूरू मेडिकल कॉलेज में सहायक आचार्य के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

धार्मिक अनुष्ठान और मंगल आशीर्वाद

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

डॉ. अभिषेक की इस ऐतिहासिक सफलता पर गुरुवार को ढढ्ढा चौक स्थित इंद्रलोक में विशेष अनुमोदना सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर उनकी सांसारिक बहन साध्वी दीपमाला श्रीजी के सान्निध्य में साध्वी वृंद ने कोठारी परिवार को मंगल आशीर्वाद दिया। साध्वी वृंद ने डॉ. अभिषेक को किशन लाल-देवी कोठारी परिवार के ‘कुलदीपक’ की संज्ञा देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उनके पिता सेवानिवृत्त अतिरिक्त जिला कोषाधिकारी शांतिलाल कोठारी और माता श्रीमती सुमन कोठारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों का समाज और संगठनों द्वारा सम्मान किया गया।

शैक्षणिक सफर और उपलब्धियाँ

डॉ. अभिषेक ने अपनी सफलता का श्रेय देव, गुरु, धर्म और माता-पिता के आशीर्वाद को दिया है। उन्होंने साल 2013 में जामनगर (गुजरात) से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की थी। इसके पश्चात बीकानेर के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से एम.डी. (पीडियाट्रिक्स) और जोधपुर एम्स (AIIMS) से पीडियाट्रिक्स एंडोक्राइनोलॉजी में फेलोशिप हासिल की। वर्ष 2022 में आयोजित लिखित परीक्षा और हाल ही में 22-23 दिसंबर को हुए साक्षात्कार के बाद उन्हें इस सफलता से नवाजा गया है। अब उन्हें प्रदेश की प्रमुख छह मेडिकल कॉलेजों में सेवा देने का अवसर प्राप्त होगा।

चिकित्सा जगत में हर्ष की लहर

डॉ. कोठारी की इस उपलब्धि पर बीकानेर पीडियाट्रिक सोसायटी की अध्यक्ष डॉ. रेणु अग्रवाल, सचिव डॉ. जी.एस. तंवर, वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. श्याम अग्रवाल सहित खरतरगच्छ युवक परिषद के अध्यक्ष अनिल सुराणा और सचिव विक्रम भुगड़ी ने हर्ष व्यक्त किया है। सोसायटी के सदस्यों ने इसे बीकानेर के चिकित्सा जगत के लिए एक गौरवशाली क्षण बताया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *