बीकानेर कांग्रेस में सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिलेगा संगठन में पद, मदनगोपाल मेघवाल ने शुरू की ‘टैलेंट हंट’ प्रक्रिया

बीकानेर शहर देहात कांग्रेस कल करेगी कोटगेट पर विरोध प्रदर्शन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 5 जनवरी। बीकानेर शहर जिला कांग्रेस में संगठन को मजबूती देने और जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे निष्ठावान कार्यकर्ताओं को आगे लाने के लिए एक विशेष पहल शुरू की गई है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल के नेतृत्व में शुरू किए गए इस नवाचार के तहत अब कार्यकर्ताओं को उनकी सक्रियता और योग्यता के आधार पर संगठन में पदाधिकारी बनने का अवसर मिलेगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पूर्व संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने इस योजना की जानकारी देते हुए बताया कि जिला अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल की मंशा है कि संगठन में हर उस कार्यकर्ता को स्थान मिले जो कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय है। इसके लिए एक विस्तृत आवेदन प्रपत्र (फॉर्म) तैयार किया गया है, जिसमें कार्यकर्ता की पृष्ठभूमि, अनुभव और सक्रियता की जानकारी एकत्र की जाएगी।

pop ronak
BC opening

श्रेणीवार पदों पर होगी नियुक्तियां
इस प्रपत्र में दी गई जानकारी और कार्यकर्ता के फील्ड वर्क के आधार पर ही उन्हें अलग-अलग श्रेणीवार पदों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इस पारदर्शी प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य संगठन में ऊर्जावान चेहरों को शामिल करना और उन्हें उचित सम्मान दिलवाना है। इस पूरी प्रक्रिया और प्रपत्र प्रबंधन के लिए वरिष्ठ कांग्रेसी रामनाथ आचार्य को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

आवेदन प्रक्रिया और समय-सीमा
इच्छुक कार्यकर्ता निर्धारित तिथियों में अपना प्रपत्र प्राप्त कर उसे भरकर जमा करवा सकते हैं:

दिनांक: 6, 7 और 8 जनवरी 2026

समय: सुबह 11:30 से दोपहर 1:00 बजे तक और शाम 5:00 से 6:00 बजे तक।

स्थान: यश कलेक्शन, के.ई.एम. रोड, बीकानेर।

अंतिम तिथि: पूर्ण रूप से भरे हुए प्रपत्र जमा करवाने की अंतिम तिथि 9 जनवरी 2026 (दोपहर 1:00 बजे तक) निर्धारित की गई है।

जिला अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने आह्वान किया है कि समर्पित कार्यकर्ता इस अवसर का लाभ उठाएं और सही जानकारी प्रेषित करें ताकि उन्हें संगठन में उचित स्थान दिया जा सके।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *