भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने “VB-G RAM G जनजागरण” के लिए नियुक्त किए संयोजक व सह-संयोजक

भाजपा बीकानेर देहात ने की पंचायत चुनावों की तैयारी तेज
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 8 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक ढांचे को मजबूती प्रदान करने और जन-जन तक पार्टी की विचारधारा पहुँचाने के उद्देश्य से बीकानेर शहर जिला इकाई ने नई नियुक्तियों की घोषणा की है। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौर के दिशा-निर्देशों की अनुपालना में, भाजपा बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने “VB-G RAM G जनजागरण” अभियान के सुचारू संचालन हेतु जिला स्तर पर संयोजक एवं सह-संयोजकों की टीम घोषित की है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मीडिया संयोजक कमल गहलोत द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार को इस महत्वपूर्ण जनजागरण अभियान का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। पंवार के संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उन्हें इस अभियान के नेतृत्व की कमान सौंपी गई है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

सह-संयोजकों को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

अभियान को गति देने और प्रत्येक वर्ग तक पहुँच बनाने के लिए टीम में तीन सह-संयोजकों को भी शामिल किया गया है। जिलाध्यक्ष ने मांगीलाल बिश्नोई, सुनीता हटीला और मंजुषा भास्कर को सह-संयोजक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि यह टीम समन्वय के साथ कार्य करते हुए “VB-G RAM G जनजागरण” के माध्यम से जनता और संगठन के बीच की कड़ियों को और अधिक सुदृढ़ करेगी। इन नियुक्तियों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार देखा जा रहा है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *