‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ के संकल्प के साथ कच्ची बस्ती में महिला स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित

'स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार' के संकल्प के साथ कच्ची बस्ती में महिला स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 12 जनवरी । जयपुर रोड स्थित कच्ची बस्ती में महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘हरि प्यारी सेवा समिति’ एवं ‘महावीर इंटरनेशनल, गंगाशहर’ के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य ध्येय ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ की अवधारणा को साकार करना रहा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

महावीर इंटरनेशनल के सचिव वीर चन्द्र कुमार राखेचा और वीर टोडर मल चोपड़ा ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए कहा कि महिलाओं और लड़कियों को उनके शारीरिक, मानसिक और प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति सचेत करना आज की महती आवश्यकता है। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. अर्पिता गुप्ता ने महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी जटिलताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किशोरावस्था से लेकर रजोनिवृत्ति (मेनोपॉज) तक महिलाओं को मासिक धर्म की अनियमितता, गर्भावस्था और पीसीओएस (PCOS) जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। डॉ. गुप्ता ने रेखांकित किया कि अधिकतर बीमारियों की जड़ अशुद्ध खान-पान और स्वच्छता (हाइजीन) की कमी है।

pop ronak

समारोह के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रिया भार्गव ने महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के महत्व को समझाया और सेनेटरी पैड के इस्तेमाल के फायदों के प्रति जागरूक किया। समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश कपूर और एडवोकेट कन्हैया लाल बोथरा ने एनीमिया (खून की कमी) की समस्या पर चिंता जताते हुए कहा कि संतुलित आहार, आयरन-फोलिक एसिड की खुराक और नियमित जांच से इसे रोका जा सकता है। उन्होंने घोषणा की कि आगामी दिनों में संस्थान द्वारा क्षेत्र में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाए जाएंगे।

परोपकार की भावना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी महिलाओं को संस्थान की ओर से सैनिटरी नैपकिंस, ऊनी स्वेटर और मूंगफली का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय कपूर, नेहा, पूजा मोदी और दीपिका सहित अन्य कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *