बीकानेर के शाकिब बने ‘बेस्ट पोजर ऑफ राजस्थान’

बीकानेर के शाकिब बने 'बेस्ट पोजर ऑफ राजस्थान'
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग में बीकानेर के सूरमाओं ने जीते 6 पदक

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 13 जनवरी । कोटा में आयोजित प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता ‘सीनियर मिस्टर राजस्थान’ में बीकानेर के खिलाड़ियों ने अपनी मांसपेशियों का लौहा मनवाते हुए जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता के सबसे प्रमुख खिताबों में से एक ‘बेस्ट पोजर ऑफ राजस्थान’ पर बीकानेर के शाकिब अली ने कब्जा जमाकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम के अध्यक्ष अरुण व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि शाकिब अली ने अपनी बेहतरीन फिजिक और पोजिंग स्किल्स के दम पर मुख्य खिताब के साथ-साथ प्रतियोगिता में पदक भी हासिल किए। शाकिब की इस उपलब्धि से बीकानेर के खेल गलियारों में खुशी की लहर है।

तनवीर को गोल्ड, हेमलता ने जीता सिल्वर
संगम के सचिव आशुतोष स्वामी ने परिणामों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बीकानेर के बॉडी बिल्डर्स ने विभिन्न श्रेणियों में कुल 6 पदक अपने नाम किए हैं:

गोल्ड मेडल: 55 किग्रा वर्ग में तनवीर ने स्वर्ण पदक जीता, वहीं 90 किग्रा वर्ग में शाकिब अली ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

सिल्वर मेडल: 60 किग्रा वर्ग में रितेश झा, 65 किग्रा में लालकृष्ण वाल्मीकि, महिला वर्ग में हेमलता सर्वटे और मास्टर्स वर्ग में उम्मेद रंगा ने रजत पदक प्राप्त कर बीकानेर का दबदबा कायम रखा।

राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने की उम्मीद
संगम के कोषाध्यक्ष मुरली किराडू ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि बीकानेर के बॉडी बिल्डर्स का यह शानदार प्रदर्शन आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी जारी रहेगा। खिलाड़ियों की इस सफलता पर वरिष्ठ बॉडी बिल्डर विक्रम व्यास, इम्तियाज खान, देवेंद्र सोनी, शिव गहलोत, नवरतन सोनी, वीर सिंह सहित खेल प्रेमियों और विभिन्न संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *