बीकानेर में ‘आठवें वचन’ की गूंज: शादी के मंडप में अब नव-दंपती लेंगे भ्रूण हत्या न करने की शपथ

बीकानेर में 'आठवें वचन' की गूंज
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर ,13 जनवरी । गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति, भारत के तत्वावधान में मंगलवार को जस्सूसर गेट के बाहर पाराशर भवन में ‘स्नेह मिलन एवं पोष बड़ा’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अनूठे आयोजन में बीकानेर के कर्मकांडी ब्राह्मणों और प्रबुद्धजनों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि अब विवाह संस्कार के दौरान सात फेरों के साथ ‘आठवें वचन’ के रूप में नव-दंपती को भ्रूण हत्या और गर्भपात जैसे महापाप न करने की शपथ दिलाई जाएगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए भ्रूण हत्या का अंत जरूरी

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

रामकिशोर तिवारी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशोर तिवारी ने कहा कि यदि हमें भारतीय सनातन संस्कृति को जीवित रखना है, तो भ्रूण हत्या, गर्भपात और गो-हत्या जैसे कलंक को जड़ से खत्म करना होगा। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि आज समाज जागरूक नहीं हुआ, तो आने वाली पीढ़ियों को इसके भयंकर दुष्परिणाम भुगतने होंगे। तिवारी ने समाज के सभी वर्गों से राष्ट्र प्रेम और सेवा संकल्प के साथ संगठित होने की अपील की।

राजनीतिक नेतृत्व पर साधा निशाना

बीकानेर के विकास पर जताई चिंता अपने उद्बोधन के दौरान रामकिशोर तिवारी ने वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे यशस्वी नेतृत्व के बावजूद सनातनी समाज और गो-माता की रक्षा के लिए आंदोलन करने पड़ रहे हैं, जो विचारणीय है। उन्होंने बीकानेर के स्थानीय नेतृत्व को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि जयपुर, जोधपुर और कोटा जैसे शहर प्रगति कर रहे हैं, लेकिन बीकानेर में ‘डबल इंजन’ सरकार के बावजूद यहां के मंत्री, सांसद और विधायक विकास को लेकर उदासीन हैं। उनकी निष्क्रियता के कारण जनता स्वयं को ठगा सा महसूस कर रही है।

प्रबुद्धजनों ने रखी अपनी बात

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पंडित बृजलाल शर्मा ने शास्त्रोक्त मर्यादाओं पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता डॉ. महेश शर्मा ने ‘स्वस्थ भारत’ की संकल्पना रखी, जबकि भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष दुर्गावती पांडे ने नारी शक्ति की महत्ता बताई। पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा ने ‘सबका साथ-सबका विकास’ और राष्ट्रीय किसान संघ के नेता महावीर पुरोहित ने ग्रामीण विकास एवं किसानों के मुद्दों पर विचार रखे।

समारोह में भाजपा शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़, नोखा के इंद्र चंद मोदी और डॉ. सुधा आचार्य सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन और व्यवस्था प्रबंधन बीकानेर अध्यक्ष सुरेंद्र उपाध्याय, सचिव सुरेश शर्मा, मालचंद पारीक, नरेश छावड़ा, सुशील भादानी और गोरधन सोनी द्वारा किया गया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *