मेगा हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत

मेगा हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

बीकानेर, 29 जनवरी । जिले के अरजनसर-पल्लू मेगा हाईवे पर बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो ग जिसमें एक 35 वर्षीय युवक की जान चली गई। अनियंत्रित होकर पिकअप पलटने से हुए इस हादसे में वाहन चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसमें सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

महाजन पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना रानीसर के समीप देर रात घटित हुई। एक पिकअप वाहन पल्लू से अरजनसर की ओर जा रहा था, तभी अचानक तेज रफ्तार के कारण चालक संतुलन खो बैठा और वाहन हाईवे पर ही कई बार पलट गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के राहगीर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

pop ronak

इस दुर्घटना में रतनीसर निवासी कालूराम (35) पुत्र ओमप्रकाश जाट की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पिकअप में सवार जीतराम जाट घायल हो गया, जिसे ग्रामीणों की मदद से तत्काल महाजन अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर एएसआई ईश्वर सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। गुरुवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। चिकित्सकों के अनुसार, घायल जीतराम की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।