सेवा केन्द्रों को तेरापंथ धर्मसंघ के तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता है: साध्वी श्री विशदप्रज्ञा

शांतिनिकेतन सेवा केन्द्र में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

गंगाशहर, 06 फरवरी। जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, गंगाशहर के तत्वावधान में आज शांतिनिकेतन सेवा केन्द्र में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेवा केन्द्र में विराजित चरित्रात्माओं की चिकित्सा सेवा में समर्पित चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का आयोजन सेवा केन्द्र व्यवस्थापिका साध्वी श्री विशदप्रज्ञा जी एवं साध्वी श्री लब्धियशा जी के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सभा को संबोधित करते हुए साध्वी श्री विशदप्रज्ञा जी ने तेरापंथ धर्मसंघ की अद्वितीय सेवा व्यवस्था पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तेरापंथ संघ में दीक्षित होने के पश्चात एक साधु अपने संपूर्ण जीवन के प्रति आश्वस्त हो जाता है। आचार्य श्री भिक्षु द्वारा स्थापित मर्यादाओं के कारण संघ का प्रत्येक सदस्य जानता है कि वृद्धावस्था या रुग्णता की स्थिति में उसकी सर्वोत्तम सेवा-सुश्रूषा सुनिश्चित है। साध्वी जी ने रेखांकित किया कि वर्तमान आचार्य श्री महाश्रमण जी ने इन सेवा केंद्रों को ‘तीर्थ स्थल’ की संज्ञा दी है, जहाँ प्रतिवर्ष सैकड़ों लोग दर्शन और सेवा भावना के संस्कार ग्रहण करने आते हैं।

pop ronak

साध्वी श्री विशदप्रज्ञा जी ने आध्यात्मिक दृष्टिकोण साझा करते हुए बताया कि आचार्य भिक्षु के अनुसार, जो साधु रोगी और वृद्ध संतों की सेवा नहीं करता, वह आज्ञा का उल्लंघन करता है और मोहनीय कर्म का बंध करता है। उन्होंने जानकारी दी कि संघ में प्रत्येक साधु-साध्वी के लिए तीन साल तक सेवा (चाकरी) करना अनिवार्य है। सेवा का यह विधान न केवल संतों के लिए है, बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है कि कैसे निस्वार्थ भाव से एक-दूसरे का संबल बना जा सकता है।

समारोह के दौरान तेरापंथी सभा गंगाशहर द्वारा उन गृहस्थों का सम्मान किया गया जो निरंतर चिकित्सा सेवाओं में सहयोग दे रहे हैं। सम्मानित होने वालों में पीबीएम मेडिकल कॉलेज बीकानेर की नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती चंद्रकला शर्मा, होम्योपैथिक फिजिशियन डॉ. सरिता मोदी और बोथरा डायग्नोस्टिक सेंटर के कुशल जी बोथरा शामिल थे। इन व्यक्तित्वों को पूर्व अध्यक्ष अमर चंद जी सोनी, अध्यक्ष नवरतन बोथरा, मंत्री जतनलाल संचेती और अन्य पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सभा के वरिष्ठ सदस्यों सहित उपाध्यक्ष पवन छाजेड़, सम्पत बाफना, निर्मल तातेड़, भरत गोलछा, विनीत बोथरा, देवेंद्र डागा, श्रीमती मंजू आंचलिया, श्रीमती प्रवीणा बोथरा और श्रीमती सुनीता संचेती आदि की सम्मान समारोह में सक्रिय उपस्थिति रही। पूर्व अध्यक्ष अमर चंद सोनी ने भी अपने विचार रखे और चिकित्सा सेवा प्रभारी निर्मल तातेड़ ने सभी का आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन सभा मंत्री जतनलाल संचेती द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *