श्री जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने JEE Mains 2026 में गाड़े झंडे; गौतम खत्री 97.8 परसेंटाइल के साथ रहे अव्वल

श्री जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने JEE Mains 2026 में गाड़े झंडे
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 21 फरवरी। शिक्षा के क्षेत्र में बीकानेर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान श्री जैन पब्लिक स्कूल (SJPS) के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हाल ही में घोषित जेईई मेंस 2026 (JEE Mains 2026) के परिणामों में विद्यालय के विज्ञान संकाय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है।विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता को छात्रों के अनुशासन और शिक्षकों के उच्च स्तरीय मार्गदर्शन का प्रतिफल बताया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गौतम और नमन ने किया शाला को गौरवान्वित

pop ronak

वर्तमान सत्र के साथ-साथ पूर्व सत्र के विद्यार्थियों ने भी इस कठिन परीक्षा में उत्कृष्ट स्कोर प्राप्त किया है।
वर्तमान सत्र (Class 12th) में गौतम खत्री ने 97.8 परसेंटाइल के साथ विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। उनके साथ ही कार्तिक सोलंकी ने 92.6 और संभव कोचर ने 91.4 परसेंटाइल हासिल कर अपनी इंजीनियरिंग की राह आसान की है।
पूर्व सत्र (Alumni): विद्यालय के पूर्व छात्रों नमन राठी (95.6) और आदित्य चांडक (95.4) ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर संस्थान का मान बढ़ाया है।
बोर्ड के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का ‘सक्सेस मॉडल’

श्री जैन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या रूपश्री सिपानी ने बताया कि शाला में कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ IIT-JEE और NEET जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए विशेष कोचिंग और टेस्ट सीरीज का आयोजन किया जाता है। यही कारण है कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के विद्यार्थी यहाँ से प्रतिवर्ष देश के प्रतिष्ठित संस्थानों (IITs/NITs) के लिए चयनित हो रहे हैं।

प्रबंधन ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

छात्रों की इस गौरवमयी उपलब्धि पर शाला परिवार के अध्यक्ष विजय कुमार कोचर, सचिव CA माणक कोचर, सीईओ श्रीमती सीमा जैन और प्रबंधक विश्वजीत गौड़ ने खुशी जाहिर की। उन्होंने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और इस सफलता में विषय अध्यापकों के अथक परिश्रम की भी भूरि-भूरि प्रशंसा की।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *