परीक्षा देने जा रही 8वीं की छात्रा की हत्या,झाड़ियों में मिला शव, रेप की आशंका

पुलिसिया लापरवाही व खाकी की नाकामी से बड़ी बहन के बाद छोटी से भी गैंगरेप, न्याय न मिलने पर परेशान छोटी बहन ने भी खाया जहर
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

सेंटर पर नहीं पहुंची तो टीचर्स ने घर फोन किया

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 21 फ़रवरी। बीकानेर में 8वीं क्लास में की छात्रा का अर्धनग्न हालत में शव मिला है। छात्रा पास की ढाणी से स्कूल में आठवीं बोर्ड की परीक्षा देने घर से निकली थी, लेकिन एग्जाम सेंटर तक नहीं पहुंची। तो स्कूल टीचर्स ने घर पर सूचना दी। परिजनों ने तलाश की तो नहर के पास झाड़ियों में शव मिला। घटना शहर के पास एक गांव में शनिवार दोपहर की है। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने शव उठाने से इनकार कर दिया। परिजन एफएसएल टीम से साक्ष्य जुटाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए।

pop ronak

एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने बताया- बच्ची का शव मिला है। FSL टीम मौके पर पहुंच गई है। लड़की के साथ रेप हुआ है या नहीं? इसकी पुष्टि अब तक नहीं हुई। पोस्टमॉर्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  ढाणी से दो किलोमीटर जाती थी पैदल परिजनों ने बताया कि छात्रा (13) अपने घर से करीब 2 किलोमीटर पैदल स्कूल जाती थी। उसका 8वीं बोर्ड का एग्जाम चल रहा है। सुबह बच्ची घर से परीक्षा देने निकली थी। सेंटर पर नहीं पहुंचने पर स्कूल प्रशासन ने हमें सूचना दी।

परिजनों का कहना कि बच्ची 12:15 बजे घर से निकली थी और करीब 1:46 बजे स्कूल प्रशासन से सूचना आई कि वह स्कूल नहीं पहुंची है। इसके बाद हम लोगों ने तलाश शुरू कर दी। थोड़ी दूर पहुंचे तो बच्ची का शव अर्द्धनग्न हाल में पड़ा था। सूचना पर पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की।

FSL टीम ने जुटाए सबूत
पुलिस का कहना है- नाबालिग लड़की के शव का मौका मुआयना करने और सबूत जुटाने के लिए FSL टीम को मौके पर बुलाया गया है। टीम सबूत जुटा रही है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से जो नमूने लिए हैं, उनकी जांच तेज कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामूहिक दुष्कर्म या किसी विशेष दरिंदगी की आधिकारिक पुष्टि होगी।

घटना के बाद से ही कावनी और आसपास के गांवों में भारी आक्रोश है। बीछवाल थाना पुलिस के साथ-साथ जिले के उच्च अधिकारी और क्यूआरटी (QRT) की टीमें मौके पर तैनात हैं। ग्रामीण और परिजन आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग को लेकर घटनास्थल के पास ही धरने पर बैठे हैं। पुलिस ने संदिग्धों की तलाश के लिए कावनी और आसपास की ढाणियों में दबिश देना शुरू कर दिया है।

गांव में भारी तनाव को देखते हुए अतिरिक्त जाब्ता तैनात है। प्रशासन वार्ता कर परिजनों को शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी करने का प्रयास कर रहा है। सरकार की ओर से फिलहाल आधिकारिक मुआवजे की घोषणा पोस्टमार्टम और प्राथमिक जांच के बाद होने की संभावना है।

जनता का आक्रोश
कावनी गांव और बीछवाल थाना क्षेत्र के लोग आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर स्कूली छात्राओं की सुरक्षा और सुनसान रास्तों पर पुलिस गश्त की कमी को उजागर किया है।

sjps
sesumo school

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *