बीकानेर प्रिंटिंग प्रेस एवं डिज़ाइनर क्लब का होली स्नेह मिलन संपन्न

बीकानेर प्रिंटिंग प्रेस एवं डिज़ाइनर क्लब का होली स्नेह मिलन संपन्न
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • चंग की थाप और तकनीक पर मंथन

बीकानेर, 23 फरवरी। शहर के प्रिंटिंग और डिजाइनिंग क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों ने रविवार शाम फाग के रंगों और व्यापारिक एकजुटता के संकल्प के साथ होली का उत्सव मनाया। बीकानेर प्रिंटिंग प्रेस एवं डिज़ाइनर क्लब द्वारा मुक्ताप्रसाद कॉलोनी स्थित कृष्णा रेजीडेंसी में ‘होली स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें उद्योग की मजबूती और आधुनिक चुनौतियों पर गंभीर चर्चा भी हुई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

फाग के गीतों से गूंजा कृष्णा रेजीडेंसी
कार्यक्रम का आगाज मां सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उत्सव के रंग तब और गहरे हो गए जब जय बीकाणा रसिक मंडल की टीम ने चंग की थाप पर पारंपरिक फागण के गीत प्रस्तुत किए। चंग की गूंज और लोक धुनों ने पूरे वातावरण को फागणमय कर दिया, जिस पर क्लब के सदस्य जमकर थिरके।

pop ronak

तकनीकी बदलाव और संगठन की शक्ति पर जोर
समारोह केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मंच से प्रिंटिंग उद्योग के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण संवाद भी हुआ।

डिजिटल युग की चुनौतियां: वरिष्ठ सदस्य बृजगोपाल बिस्सा, मनोज सोलंकी, तोलाराम सियाग और सचिन मित्तल सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल युग में प्रिंटिंग व्यवसाय को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए आधुनिक मशीनों और गुणवत्ता सुधार पर ध्यान देना अनिवार्य है।

स्वस्थ प्रतिस्पर्धा: वक्ताओं ने आपसी सहयोग और सकारात्मक सोच के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि बीकानेर के सभी प्रिंटर्स संगठित रहेंगे, तो न केवल उनके व्यापारिक हित सुरक्षित रहेंगे, बल्कि बीकानेर का प्रिंटिंग उद्योग प्रदेश स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बना पाएगा।

अनुशासित और गरिमामय रहा आयोजन
कार्यक्रम को सफल बनाने में अरुण स्वामी, शरद बिस्सा, बहादुरराज सोलंकी और नवल स्वामी सहित पूरी टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई। व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के लिए युवा साथियों ने समर्पण भाव से अपनी जिम्मेदारियां निभाईं, जिससे समारोह अनुशासित और यादगार बन गया। इस दौरान महेंद्र सेठिया, बच्छराज चौधरी, विनय चौहान और जयराज सोलंकी सहित शहर के नामी प्रिंटिंग व्यवसायी उपस्थित रहे।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *