पीबीएम के डॉ. बी.एल. खजोटीया ने नव वर्ष के पहले दिन किया घुटना प्रत्यारोपण का सफल ऑपरेशन

पीबीएम के डॉ. बी.एल. खजोटीया ने नव वर्ष के पहले दिन किया घुटना प्रत्यारोपण का सफल ऑपरेशन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

दुसरे दिन चलने लगी मरीज मैना देवी : डॉक्टर्स की टीम का जताया आभार

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 2 जनवरी । नव वर्ष के प्रथम दिन एक जनवरी 2024 को पीबीएम अस्पताल के हड्डी रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर बी.एल. खजोटीया एवं उनकी टीम ने सूरपुरा निवासी वृद्ध मैना देवी का निःशुल्क एवं सफल घुटना प्रत्यारोपण का ऑपरेशन किया है।

pop ronak
BC opening

ऑपरेशन के दूसरे दिन मरीज चलने फिरने लगी साथ ही उन्होने डॉक्टर्स की टीम का आभार प्रकट किया। डॉ. खजोटीया ने कहा कि इस प्रकार के ऑपरेशन राजस्थान सरकार की योजनाओं के अंतर्गत पीबीएम अस्पताल में एकदम निःशुल्क किया जाता है, यहां के मरीजों को अब अहमदाबाद, जयपुर, दिल्ली आदि अन्यत्र जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। काफी मरीज पीबीमए अस्पताल में अपना घुटना प्रत्यारोपण का ऑपरेशन करवाकर स्वास्थ्य लाभा प्राप्त कर चुके है, ऑपरेशन के बाद ऐसे मरीजों को किसी प्रकार का कोई दर्द नहीं होता साथ ही अपने रूटीन कार्य करने लगे है।

प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉक्टर गुंजन सोनी ने कहा कि हम मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है, पीबीएम के सभी डॉक्टर्स अपनी लगन से कार्य करते है, कार्य के दौरान उन्हें किसी भी प्रकार के संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

इनका रहा विशेष सहयोग
डॉ. बीएम खजोटीया, डॉ. संजय, डॉ. कपील, एनिस्थिसीया विभाग के डॉ. कान्ता भाटी, डॉ. शुभम, नर्सिंग अधिकारी नंद किशोर आदि चिकित्सकों का घुटना प्रत्यारोपण ऑपरेशन में विशेष सहयोग रहा।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *