सीए फाइनल में बीकानेर का दबदबा, आदित्य चांडक बने जिला टॉपर; 32 युवाओं ने हासिल की ‘चार्टर्ड एकाउंटेंट’ की डिग्री

सीए फाउंडेavशन माॅक टेस्ट प्रथम सीरीज 29 अप्रैल 2024 से आईसीएआई भवन मे शुरू
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर में CA फाइनल में चांडक जिले में अव्वल:गौरव दूसरे और दिशा तीसरे स्थान पर रही; 32 स्टूडेंट्स ने पास की परीक्षा

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 3 मार्च। बीकानेर के स्टूडेंट्स ने सीए फाइनल जनवरी 2026 परीक्षा में सफलता हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। सीए फाइनल कोर्स में आदित्य चांडक ने बीकानेर से पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं गौरव अरोड़ा ने द्वितीय स्थान और दिशा पारीक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

pop ronak

32 स्टूडेंट्स पास हुए

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सीए फाइनल जनवरी 2026 का परिणाम 1 मार्च 2026 को घोषित किया। बीकानेर शाखा के अध्यक्ष सीए मुकेश शर्मा ने बताया कि इस बार बीकानेर से कुल 215 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 32 विद्यार्थी सफल घोषित हुए।

उन्होंने बताया कि दोनों ग्रुप, केवल प्रथम ग्रुप और केवल द्वितीय ग्रुप तीनों श्रेणियों में विद्यार्थियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा।

भविष्य में और अच्छे रिजल्ट की कामना

ब्रांच अध्यक्ष सीए मुकेश शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के अथक परिश्रम, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन विद्यार्थियों की सफलता अन्य अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी और भविष्य में बीकानेर से और भी बेहतर परिणाम सामने आएंगे।

उधर, कृष्णांशु हर्ष के सफल होने पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। कृष्णांशु ने जनवरी में फाइनल एग्जाम दिया था, जिसमें उसे सफलता मिली है। उसने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों के साथ ही परिजनों को दिया है।
===========

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *