सेना और प्रशासन की जुगलबंदी, चूरू में ईएसएम रैली की तैयारियां तेज, डॉग शो और फ्लाईपास्ट बनेंगे आकर्षण का केंद्र

चूरू में ईएसएम रैली की तैयारियां तेज, डॉग शो और फ्लाईपास्ट बनेंगे आकर्षण का केंद्र
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

चुरु , 4 मार्च। चूरू जिला मुख्यालय पर आगामी 08 मार्च, 2026 को आयोजित होने वाली ईएसएम (एक्स-सर्विसमैन) रैली को लेकर सैन्य प्रशासन और जिला प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए दोनों विभाग समन्वय के साथ जुटे हुए हैं। जिला खेल स्टेडियम में होने वाले इस भव्य आयोजन का मुख्य उद्देश्य भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान करना और उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना है। प्रशासन ने इस रैली में करीब 6,000 भूतपूर्व सैनिकों, उनके परिजनों और सैन्य अधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद जताई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

रैली का मुख्य आकर्षण सेना के अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन और रोमांचक गतिविधियां होंगी। सैन्य अधिकारियों के अनुसार, इस दौरान हॉट एयर बैलून, डॉग शो, कलरिपयट्टू, सिलंबट्टम, गतका और मलखंभ जैसे साहसिक खेलों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही, पाइप बैंड की धुनों और एएलएच/डब्ल्यूएसआई (ALH/WSI) हेलीकॉप्टरों द्वारा फ्लाईपास्ट के जरिए सेना के पराक्रम की झलक दिखाई जाएगी। यह आयोजन न केवल पूर्व सैनिकों के लिए है, बल्कि आम नागरिकों के लिए भी भारतीय सेना की शक्ति को करीब से देखने का एक सुनहरा अवसर होगा।

pop ronak

भूतपूर्व सैनिकों की सुविधा के लिए रैली स्थल पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें पेंशन व ‘स्पर्श’ (SPARSH) पोर्टल से जुड़ी सहायता, शिकायत समाधान और रोजगार सहयोग प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, एक वृहद चिकित्सा शिविर भी आयोजित होगा, जिसमें दंत चिकित्सा सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। कार्यक्रम के दौरान वीर नारियों, वीरांगनाओं और वयोवृद्ध सैन्य अचीवर्स को सम्मानित किया जाएगा तथा जरूरतमंदों को चिकित्सा उपकरणों का वितरण भी होगा।

जिला प्रशासन और सैन्य अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों और पूर्व सैनिकों से अपील की है कि वे इस गौरवशाली आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी कर इसे सफल बनाएं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ यह रैली देशभक्ति के रंग में सराबोर होगी, जो सैनिकों के त्याग और समर्पण के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का एक माध्यम बनेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *