एमडी बाबूलाल बिश्नोई के जन्मदिन पर दुग्ध खरीद दरों में ₹1 प्रति लीटर की वृद्धि

एमडी बाबूलाल बिश्नोई के जन्मदिन पर दुग्ध खरीद दरों में ₹1 प्रति लीटर की वृद्धि
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • उरमूल डेयरी का किसानों को ‘बर्थडे गिफ्ट’

बीकानेर, 6 मार्च । बीकानेर की जीवनरेखा मानी जाने वाली उरमूल डेयरी के प्रबंध संचालक (MD) बाबूलाल बिश्नोई का जन्मदिन शुक्रवार को दुग्ध उत्पादक किसानों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। डेयरी परिसर में कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने हर्षोल्लास के साथ केक काटकर एमडी बिश्नोई का जन्मदिन मनाया, लेकिन इस उत्सव की चमक तब और बढ़ गई जब किसानों के आर्थिक हित में एक बड़ा नीतिगत निर्णय लिया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समारोह के दौरान उरमूल डेयरी के चेयरमैन नोपाराम जाखड़ ने दुग्ध उत्पादकों के लिए विशेष घोषणा करते हुए बताया कि आगामी 11 मार्च 2026 से दूध की खरीद दरों में ₹1 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जाएगी। चेयरमैन जाखड़ ने कहा कि इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को प्रोत्साहित करना और उन्हें विषम परिस्थितियों में आर्थिक संबल प्रदान करना है।

pop ronak

इस वृद्धि से बीकानेर संभाग के हजारों दुग्ध उत्पादक किसान सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। डेयरी प्रबंधन के इस कदम की सराहना करते हुए किसानों ने इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाला प्रयास बताया है। कार्यक्रम में डेयरी के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि और प्रगतिशील पशुपालक उपस्थित रहे, जिन्होंने एमडी बिश्नोई को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *