कांग्रेस सोशल मीडिया की कमान बीकानेर के हाथों में

कांग्रेस सोशल मीडिया की कमान बीकानेर के हाथों में
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • मोहम्मद हुसैन पप्पू प्रदेश संयोजक और अली रजा बने सह-संयोजक

बीकानेर, 7 मार्च । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के माइनॉरिटी डिपार्टमेंट ने राजस्थान में अपनी डिजिटल उपस्थिति को मजबूत करने के लिए सोशल मीडिया टीम की घोषणा कर दी है। इस नई टीम में बीकानेर के ऊर्जावान नेताओं मोहम्मद हुसैन पप्पू को प्रदेश संयोजक (State Coordinator) और अली रजा चढ़वा को प्रदेश सह-संयोजक (Co-Coordinator) के महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

यह नियुक्तियां माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय चेयरमैन एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की अनुशंसा और स्वीकृति के बाद की गई हैं। सोशल मीडिया के नेशनल कोऑर्डिनेटर नजर अहमद फरीदी द्वारा जारी आधिकारिक सूची में राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से योग्य पदाधिकारियों को स्थान दिया गया है, जिसमें बीकानेर का दबदबा स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है।

pop ronak
BC opening

कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर
बीकानेर से मोहम्मद हुसैन पप्पू और अली रजा की इस नियुक्ति की खबर मिलते ही स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी समर्थकों का मानना है कि दोनों पदाधिकारियों के पास जमीनी स्तर पर कार्य करने और डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रभावी संवाद का लंबा अनुभव है, जिसका लाभ आने वाले समय में पार्टी को मिलेगा।

पार्टी की नीतियों का होगा डिजिटल प्रसार
नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कांग्रेस नेताओं ने उम्मीद जताई कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में सेतु का कार्य करेंगे। विशेषकर अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दों और जनहित की आवाज़ को डिजिटल मंचों पर मजबूती से उठाने की जिम्मेदारी अब इस नई टीम पर होगी।

 

खाओसा