बीकानेर में भीषण सड़क हादसे में बेकाबू थार ने बाइक सवार दोस्तों को कुचला, दो युवकों की मौत

बीकानेर में भीषण सड़क हादसे में बेकाबू थार ने बाइक सवार दोस्तों को कुचला, दो युवकों की मौत
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 9 मार्च । कोडमदेसर मार्ग पर रविवार देर रात एक बेकाबू थार गाड़ी ने मंदिर से दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार दोस्तों को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि थार बाइक को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। इस दुर्घटना में दो युवकों की जान चली गई है, जिससे पूरे शहर में शोक की लहर है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

हादसे में मोहित और प्रमोद ने तोड़ा दम
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 12:30 बजे पांच दोस्त तीन मोटरसाइकिलों पर कोडमदेसर भैरूं जी के दर्शन कर बीकानेर लौट रहे थे। गांधी प्याऊ रोड पर पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार थार ने एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।
मोहित पारीक (निवासी सांडवा, हाल शीतला गेट): अस्पताल पहुँचते ही डॉक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रमोद पंवार (निवासी गोगागेट): प्रमोद ने करीब 3.5 घंटे तक अस्पताल में संघर्ष किया, लेकिन सोमवार सुबह 4 बजे इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

pop ronak

पीछे आ रहे दोस्त ने दी सूचना
हादसे के वक्त दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार नीतिन गहलोत और गिरधारी सांखला भी साथ थे। अपनी आंखों के सामने दोस्तों को कुचलता देख नीतिन ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। बाइक के परखच्चे उड़ गए, वहीं थार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।

मॉर्च्युरी के बाहर परिजनों का धरना
सोमवार सुबह पीबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर तनावपूर्ण स्थिति देखी गई। मृतकों के परिजन और परिचित बड़ी संख्या में जमा हो गए और आरोपी थार चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। आक्रोशित परिजनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मांग की कि फरार ड्राइवर को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार वाहन चालक की तलाश जारी है।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *