मां कालिका सनातन महाकुंभ, बीकानेर पहुँची जनचेतना यात्रा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा होंगे मुख्य समारोह के अतिथि

मां कालिका सनातन महाकुंभ, बीकानेर पहुँची जनचेतना यात्रा
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 9 मार्च । हनुमानगढ़ जिले की भादरा तहसील स्थित मां कालका भनाई धाम सरकार में आयोजित होने वाले ‘मां कालिका सनातन महाकुंभ’ का निमंत्रण देने निकली जनचेतना यात्रा का सोमवार को बीकानेर पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया। जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में सनातन धर्म प्रेमियों और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने संतों के दल पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संभाग भर में दिया जा रहा निमंत्रण
भनाई धाम सरकार के पीठाधीश्वर गुरु बलवन्त सिंह सिहाग ने बताया कि यह जनचेतना यात्रा 7 मार्च को भनाई धाम से प्रारंभ हुई थी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य संपूर्ण बीकानेर संभाग का भ्रमण कर सनातन धर्म प्रेमियों को 14 मार्च को होने वाले दिव्य महाकुंभ के लिए आमंत्रित करना है। स्वागत समारोह के दौरान आरएसएस और विश्व हिन्दू परिषद् से जुड़े शिवनारायण भोजक, इन्द्रचन्द सेवग, श्रीमती कामिनी भोजक सहित अनेक गणमान्य जनों ने स्वामी आशीष कृष्ण नन्दाचार्य जी, संस्थापक स्वामी कृष्णकांत महाराज और अघोरी डॉ. नरेन्द्र मुनि महाराज का माला पहनाकर स्वागत किया।

pop ronak

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में होगा मुख्य आयोजन
सोनिया तेतरवाल ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा करते हुए बताया।
11 मार्च: भनाई धाम में 21 कुण्डीय महायज्ञ का भव्य शुभारंभ होगा।
14 मार्च (मुख्य समारोह): सुबह 11:15 बजे आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसी दिन यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ सनातन यात्रा का समापन भी होगा।

दिग्गज हस्तियों की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति
इस महाकुंभ में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन सिंह राठौड़, जोराराम कुमावत, राजेन्द्र सिंह राठौड़, सोनिया तेतरवाल, और कई प्रतिष्ठित संत-महात्मा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर पूरे संभाग के सनातन प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *