सात साहित्यकारों को कोचर स्मृति सम्मान से नवाजा गया

सात साहित्यकारों को कोचर स्मृति सम्मान से नवाजा गया
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 9 मार्च । लोक जागृति संस्थान की ओर से स्वतंत्रता सेनानी ‘भाईजी’ रामरतन कोचर की स्मृति में सोमवार को जुबली नागरी भंडार की कला दीर्घा में एक गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर साहित्य के माध्यम से समाज को दिशा देने वाले नगर के सात विशिष्ट रचनाकारों को कोचर स्मृति सम्मान अर्पित किया गया।
साहित्य मानवीय संवेदनाओं की कड़ी

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए साहित्यकार राजेन्द्र जोशी ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि साहित्य वह संगीत है जो शब्दों के माध्यम से आत्मा को झंकृत करता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज के मशीनी युग में साहित्य ही वह कोमल कड़ी है जो हमें मानवीय संवेदनाओं से जोड़े रखती है। मुख्य अतिथि जाकिर अदीब ने पिछले एक दशक से विभूतियों का सम्मान करने के लिए लोक जागृति संस्थान के प्रयासों की सराहना की।

pop ronak
BC opening

भाईजी सामाजिक समरसता के जीवंत प्रतीक

समारोह की अध्यक्षता कर रहे मधु आचार्य ‘आशावादी’ ने कहा कि स्व. रामरतन कोचर धार्मिक सद्भावना के प्रतीक थे। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर पत्रवाचन करते हुए डॉ. नमामीशंकर आचार्य ने बताया कि ‘भाईजी’ के नाम से प्रसिद्ध कोचरजी के लिए सत्य, अहिंसा और सेवा ही जीवन के मूल आधार थे। वर्ष 2010 में प्रकाशित उनका स्मृति ग्रंथ आज एक ऐतिहासिक दस्तावेज बन चुका है।

संस्थान के अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा (बाबू भाई) ने उनकी आत्मीयता को याद करते हुए कहा कि उनके लिए धर्म-मजहब की कोई दीवार नहीं थी। सम्मानित होने वाले साहित्यकार समारोह में हिंदी, राजस्थानी और उर्दू साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली निम्नलिखित सात विभूतियों को सम्मानित किया गया। राजस्थानी साहित्य में डॉ. शंकरलाल स्वामी, डॉ. गौरीशंकर प्रजापत , उर्दू साहित्य में इस्हाक गौरी ‘शफ़क़’, अब्दुल जब्बार ‘जज़्बी , ‘युवा लेखक (उर्दू) में इमरोज़ नदीम , हिंदी साहित्य में श्रीमती सरोज भाटी , हिंदी व्यंग्य में प्रो. डॉ. अजय जोशी को सम्मानित किया गया।

गणमान्य जनों की उपस्थिति

कार्यक्रम में विजय कोचर, राजाराम स्वर्णकार, डॉ. कृष्णलाल विश्नोई, डॉ. एस.एन. हर्ष, और डॉ. जिया कादरी सहित शहर के अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। समारोह का सफल संचालन डॉ. मोहम्मद फारूक चौहान ने किया और अंत में संस्था सचिव एडवोकेट इसरार हसन कादरी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *