जयपुर के ‘डेजर्ट सोल’ में गूंजेगी सरोद और शायरी की तान: अमित गोस्वामी साझा करेंगे अपनी कला यात्रा

अमित गोस्वामी साझा करेंगे अपनी कला यात्रा
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर/जयपुर, 13 मार्च । गुलाबी नगरी जयपुर के कला रसिकों के लिए आगामी शनिवार की शाम बेहद खास होने जा रही है। बीकानेर के बहुमुखी प्रतिभा के धनी सरोद वादक एवं प्रसिद्ध उर्दू शायर अमित गोस्वामी प्रतिष्ठित टॉक सीरीज़ ‘डेजर्ट सोल’ के मंच पर आमंत्रित श्रोताओं से रूबरू होंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संगीत और काव्य का अनूठा संगम
राजस्थान फोरम और आईटीसी राजपुताना द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में अमित गोस्वामी अपनी अब तक की सांगीतिक साधना और काव्य यात्रा के अनछुए पहलुओं को साझा करेंगे। बीकानेर की मिट्टी से जुड़े गोस्वामी ने न केवल सरोद वादन में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है, बल्कि उर्दू शायरी के क्षेत्र में भी उनका गहरा दखल है।

pop ronak

रूचि भार्गव के साथ होगी चर्चा
जयपुर के होटल आईटीसी राजपुताना में आयोजित होने वाले इस संवाद सत्र में प्रसिद्ध रंग निर्देशिका एवं प्रख्यात नाट्य अभिनेत्री रूचि भार्गव मुख्य वक्ता अमित गोस्वामी से चर्चा करेंगी। कला के विभिन्न आयामों पर होने वाली यह चर्चा श्रोताओं के लिए प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक साबित होगी।

प्रतिष्ठित हस्तियों की फेहरिस्त में शामिल हुए गोस्वामी
‘डेजर्ट सोल’ टॉक सीरीज राजस्थान की कला और संस्कृति को समर्पित एक अत्यंत प्रतिष्ठित मंच है। इससे पहले इस मंच की शोभा पद्म भूषण पंडित विश्व मोहन भट्ट, पद्मश्री सी पी देवल, पद्मश्री उस्ताद अहमद हुसैन-मोहम्मद हुसैन, प्रख्यात विचारक डॉ. नंद किशोर आचार्य और इतिहासविद् रीमा हूजा जैसी विश्व विख्यात हस्तियां बढ़ा चुकी हैं। अब इस कड़ी में अमित गोस्वामी का नाम जुड़ना बीकानेर और राजस्थान के कला जगत के लिए गौरव की बात है।

sjps
sesumo school

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *