SKRAU में 27 अशैक्षणिक कार्मिकों की पदोन्नति: विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी की सूची, कर्मचारी संघ ने जताया आभार

उरमूल डेयरी खाजूवाला इकाई में संगोष्ठी का आयोजन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 14 मार्च । स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRAU) प्रशासन ने शनिवार को विश्वविद्यालय के 27 अशैक्षणिक कार्मिकों को पदोन्नति (Promotion) का तोहफा दिया है। लंबे समय से प्रतीक्षित इस निर्णय के बाद विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को उच्च पदों पर पदोन्नत किया गया है, जिससे कर्मचारी वर्ग में हर्ष का माहौल है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इन पदों पर हुई पदोन्नति
विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, कार्मिकों को उनके अनुभव और योग्यता के आधार पर निम्नलिखित संवर्गों में पदोन्नत किया गया है।
निजी सचिव, सहायक लेखाधिकारी (प्रथम एवं द्वितीय), अनुभाग अधिकारी, सहायक अनुभाग अधिकारी, लिपिक ग्रेड प्रथम और कनिष्ठ लिपिक।

pop ronak

यह पदोन्नति ‘अशैक्षणिक कर्मचारी नियुक्ति एवं पदोन्नति नियम-1998’ के नियम-28 के तहत गठित समिति की अनुशंसा पर की गई है। कुलगुरु प्रोफेसर राजेंद्र बाबू दुबे ने इन पदोन्नतियों के प्रस्ताव को अपना अंतिम अनुमोदन प्रदान किया।

7 दिन में करना होगा कार्यग्रहण
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार सभी पदोन्नत कार्मिकों को 07 दिवस के भीतर अपने नए पद पर उपस्थिति प्रस्तुत करनी होगी। पदोन्नति के वास्तविक वित्तीय परिलाभ (Financial Benefits) पदभार ग्रहण करने की तिथि से ही देय होंगे।

कर्मचारी संघ ने जताई प्रसन्नता
अशैक्षणिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मदनपाल सिंह ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कुलगुरु और रजिस्ट्रार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि समय पर पदोन्नति होने से न केवल कार्मिकों का उत्साह बढ़ता है, बल्कि इससे विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कैडर को भी मजबूती मिलती है। यह कदम विश्वविद्यालय के सुचारू कामकाज के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *