बीकानेर पुलिस की कमान अब ‘सिंघम’ मृदुल कच्छावा के हाथ

गंगाशहर का IPS मृदुल कच्छावा
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • 64 IPS अधिकारियों की तबादला सूची जारी

बीकानेर, 14 मार्च । राजस्थान सरकार ने शुक्रवार देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 64 IPS अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं। इस प्रशासनिक सर्जरी में बीकानेर सहित 22 जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) बदल दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर अपनी कार्यशैली के लिए ‘सिंघम’ के नाम से चर्चित मृदुल कच्छावा को बीकानेर का नया जिला पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मृदुल कच्छावा: बीकानेर से पुराना नाता
बीकानेर के नए एसपी मृदुल कच्छावा के लिए यह नियुक्ति ‘घर वापसी’ जैसी है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा बीकानेर के उपनगर गंगाशहर में हुई है, जबकि उच्च शिक्षा उन्होंने जयपुर से प्राप्त की है। नागौर एसपी के रूप में अपनी धाक जमाने वाले कच्छावा अब बीकानेर की कानून व्यवस्था संभालेंगे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कावेंद्र सागर को जयपुर और देवेंद्र बिश्नोई को जोधपुर की जिम्मेदारी
बीकानेर में लंबे समय से तैनात एसपी कावेंद्र सिंह सागर का तबादला जयपुर कर दिया गया है। उन्हें पुलिस मुख्यालय में सिविल राइट्स की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

देवेन्द्र बिश्नोई: बीकानेर प्रवासी और कोटपुतली एसपी देवेंद्र बिश्नोई को पदोन्नति के साथ जोधपुर में RPTS (पुलिस ट्रेनिंग सेंटर) में DIG के पद पर लगाया गया है।

22 जिलों के बदले कप्तान: प्रमुख फेरबदल
राज्य सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार, इंटेलिजेंस, एटीएस (ATS), और एसीबी (ACB) जैसे महत्वपूर्ण विभागों में भी बदलाव किए गए हैं:

64 IPS अधिकारियों की तबादला सूची जारी

प्रशासनिक दृष्टिकोण: चुनाव और कानून व्यवस्था
जानकारों का मानना है कि आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए सरकार ने यह व्यापक फेरबदल किया है। बीकानेर पुलिस में पिछले दो महीनों में आईजी (ओमप्रकाश), एडिशनल एसपी सिटी, ग्रामीण और सीओ स्तर पर पहले ही बदलाव हो चुके थे। अब एसपी के तबादले के साथ ही जिला पुलिस की शीर्ष टीम पूरी तरह नई हो गई है। मृदुल कच्छावा के जल्द ही बीकानेर पहुंचकर कार्यभार संभालने की संभावना है। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों में ‘कड़क’ छवि वाले कच्छावा की नियुक्ति से अपराध नियंत्रण की नई उम्मीदें जगी हैं।

adv change on 24 oct 2026