दामाद ने सास और पत्नी को लोहे के सरिये से पीटा

दामाद ने सास और पत्नी को लोहे के सरिये से पीटा
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar
  • श्रीडूंगरगढ़ में दहेज का केस वापस न लेने का मामला

बीकानेर (श्रीडूंगरगढ़),17 अप्रैल। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के बिग्गाबास में एक दामाद द्वारा अपनी ही सास और पत्नी पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी इस बात से नाराज था कि उसकी पत्नी ने उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बाड़े में काम कर लौटते समय किया हमला

pop ronak

थानाधिकारी कश्यप सिंह के अनुसार, बिग्गाबास निवासी सरबती देवी ने अपने दामाद रतननाथ उर्फ रामरतन (निवासी लिखमादेसर, हाल जैसलसर रोही) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। घटना 15 अप्रैल की शाम करीब 6:15 बजे की है। पीड़िता अपनी बेटी के साथ घर के सामने स्थित बाड़े में गायों का काम निपटाकर वापस लौट रही थी, तभी घात लगाकर बैठे आरोपी ने लोहे के सरिये से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

जान से मारने की धमकी और प्रताड़ना

इस हमले में सरबती देवी और उनकी बेटी (आरोपी की पत्नी) दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी चिल्ला रहा था कि यदि उन्होंने पहले से दर्ज दहेज का मुकदमा वापस नहीं लिया, तो वह पूरे परिवार को जान से मार देगा। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिसिया कार्रवाई शुरू

घटना के बाद घायल मां-बेटी ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुँचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी रतननाथ के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एएसआई गजेंद्र सिंह को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।