गंगाशहर अस्पताल में भीषण गर्मी से राहत के लिए जुटे भामाशाह, कूलर और शीतल पेय की व्यवस्था

गंगाशहर अस्पताल में भीषण गर्मी से राहत के लिए जुटे भामाशाह, कूलर और शीतल पेय की व्यवस्था
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

गंगाशहर (बीकानेर), 2 मई। राजस्थान में मई-जून की झुलसाने वाली गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच बीकानेर के गंगाशहर स्थित राजकीय उपग्रह अस्पताल में सेवा और सहयोग की अनूठी बयार बह रही है। मरीजों और उनके परिजनों को तपिश से बचाने के लिए गंगाशहर नागरिक परिषद और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अस्पताल को सुविधाओं से लैस कर दिया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

वार्डों से लेकर गैलरी तक ठंडक का इंतजाम
अस्पताल के सभी ओपीडी कक्ष, वार्ड, नेत्र, दंत, प्रसूति विभाग सहित लेबोरेटरी और एक्स-रे कक्षों को वातानुकूलित (AC) किया गया है। परिषद के कोषाध्यक्ष महेंद्र चोपड़ा ने बताया कि मरीजों की भारी भीड़ को देखते हुए गैलरी और प्रतीक्षा क्षेत्रों में पर्याप्त कूलर व पंखे लगाए गए हैं। पंजीकरण और दवा वितरण केंद्र के सामने धूप से बचने के लिए बड़े टेंट और कूलर की व्यवस्था की गई है। इसी कड़ी में अस्पताल अधीक्षक डॉ. मुकेश बाल्मीकि को दो नए कूलर भी भेंट किए गए।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

शीतल पेय और शुद्ध पेयजल की सेवा
बछराज रांका ने जानकारी दी कि अस्पताल में चार वाटर कूलर और एक्वागार्ड के जरिए शुद्ध शीतल जल की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। इसके अलावा:

छाछ सेवा: श्री साधुमार्गी जैन श्रावक संघ, गंगाशहर-भीनासर द्वारा प्रतिदिन ठंडी, मीठी और नमकीन छाछ का वितरण किया जा रहा है।

प्राकृतिक पेय: लू से बचाव के लिए पुदीने का शरबत और तरबूज का रस भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

पर्यावरण संरक्षण: समता युवा संघ के अध्यक्ष मुकेश सेठिया ने बताया कि डिस्पोजेबल गिलासों के बजाय स्टील के बर्तनों का उपयोग कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया जा रहा है।

गोद लिए अस्पताल में ‘सेवा ही संकल्प’
गंगाशहर नागरिक परिषद के संपतलाल दुग्गड़ ने कहा कि परिषद ने इस अस्पताल को गोद लिया है और पिछले कई वर्षों से यहाँ चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिए तत्पर है। डॉ. बाल्मीकि ने नागरिक परिषद और सभी सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि यह जन-सहयोग सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में मील का पत्थर साबित हो रहा है।
संयोजक ने बताया कि इस सेवा कार्य में नवरतन सेठिया, सुनील सुराना, जतनलाल पुगलिया, वीरेंद्र डागा, शांतिलाल बोथरा और लूणकरण सुराणा सहित अनेक कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।
डॉ. वाल्मीकि ने अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार और सेवा कार्यों के लिए गंगासागर नागरिक परिषद और उसके सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

adv change on 24 oct 2026