राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच ने भारत में पैदा की संचार क्रांति: जाकिर नागौरी

राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच ने भारत में पैदा की संचार क्रांति: जाकिर नागौरी
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 21 मई। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को बीकानेर शहर कांग्रेस द्वारा पंचशती सर्किल स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर भव्य पुष्पांजलि व श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जयपुर में भाजपा मुख्यालय के घेराव और प्रदर्शन के कारण शहर के अधिकांश वरिष्ठ कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता जयपुर प्रवास पर थे, लिहाजा बीकानेर में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर नागौरी ने की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संचार क्रांति और तकनीक के जनक थे राजीव गांधी
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जाकिर नागौरी ने कहा कि राजीव गांधी एक ऐसे जननायक थे जिनकी दूरगामी सोच ने भारत को आधुनिक युग में प्रवेश कराया। उन्होंने कहा, “आज देश में हम जिस तरह से तकनीक और मोबाइल क्रांति का इस्तेमाल कर रहे हैं, उसकी नींव राजीव जी ने ही रखी थी। उन्होंने भारत में संचार क्रांति को जन्म देकर आम आदमी को दुनिया से जोड़ने का कार्य किया।”

pop ronak

आर्थिक मजबूती और हर तबके का उत्थान
पूर्व संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने राजीव गांधी के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव इस बात पर ध्यान केंद्रित किया कि देश के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति और हर तबके का उत्थान कैसे सुनिश्चित हो। वत्सस ने बताया कि राजीव गांधी ने जिन जनकल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप दिया, उन्हीं के कारण भारत वैश्विक पटल पर एक आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभरने में सफल रहा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
पुष्पांजलि कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी रामनाथ आचार्य, महासचिव राहुल जादूसंगत, धनसुख आचार्य, हाजिर खान और सफी खान ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण व्यास, हंसराज विश्नोई, बाबूलाल धोलखड़िया, वार्ड अध्यक्ष भगवान सिंह, सादिक हुसैन, एमएच पप्पू, हरिप्रकाश वाल्मीकि, सोनू मेघवाल, कपिल पुरोहित और लालाराम जयानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे और पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

sesumo school
sjps