सागर रोड पर ‘डाइनामिक आर्किटेक्ट्स’ का भव्य शुभारंभ

सागर रोड पर 'डाइनामिक आर्किटेक्ट्स' का भव्य शुभारंभ
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • आकर्षक व भव्य इमारतों वाली संभावनाओं का शहर बन रहा बीकानेर- पचीसिया

बीकानेर, 28 जून । “वर्तमान में बीकानेर में अनेक ऐसी बहुमंजिला आवासीय व औद्योगिक इमारतें अपना आकार ले रही हैं, जो इस ऐतिहासिक शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में नई पहचान देने में अपना अमूल्य योगदान दे रही हैं। भविष्य की आधुनिक आवश्यकताओं को देखते हुए बीकानेर आकर्षक एवं भव्य इमारतों वाली असीम संभावनाओं का शहर बनता जा रहा है। इसका मुख्य श्रेय यहां के हुनरमंद आर्किटेक्ट्स को जाता है, जो आमजन के सपनों के आशियाने और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को अपनी कला से साकार रूप दे रहे हैं।” ये विचार बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने सागर रोड (डी-मार्ट के सामने) स्थित ‘डाइनामिक आर्किटेक्ट्स’ के नए कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। समारोह के दौरान वहां मौजूद प्रबुद्ध जनों ने फीता काटकर संस्थान का विधिवत शुभारंभ किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस अवसर पर डाइनामिक आर्किटेक्ट्स के प्रबंध निदेशक रामेश्वरलाल सुथार एवं मुख्य आर्किटेक्ट दिनेश सुथार ने संस्थान की कार्यप्रणाली और भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि डाइनेमिक आर्किटेक्ट्स का मुख्य मुख्यालय लुधियाना (पंजाब) में और एक अन्य प्रमुख विंग कीर्ति नगर (दिल्ली) में संचालित है। इसके साथ ही ग्राहकों को बेहतरीन इंटीरियर देने के लिए फर्म की अपनी अत्याधुनिक मॉड्यूलर फर्नीचर की फैक्ट्री भिवाड़ी (औद्योगिक क्षेत्र) में स्थित है। उन्होंने कहा कि बीकानेर के बदलते स्वरूप को देखते हुए अब यहां के उपभोक्ताओं को भी उनके कार्यालय और आवास के सपनों को साकार करने के लिए विश्वस्तरीय आर्किटेक्चरल डिजाइनिंग और इंटीरियर के साथ-साथ बेहतर आफ्टर-सेल्स सर्विस भी स्थानीय स्तर पर प्रदान की जाएगी।

pop ronak

देश के कई शहरों में किया है बहुमंजिला इमारतों का निर्माण; उपभोक्ता संतुष्टि मुख्य ध्येय

निदेशक द्वय ने बताया कि उनकी फर्म द्वारा देश के अनेक बड़े शहरों में बेहद खूबसूरत, आधुनिक और बहुमंजिला इमारतों का निर्माण सफलतापूर्वक करवाया गया है। फर्म की पहली प्राथमिकता और मुख्य उद्देश्य उपभोक्ता की पूर्ण संतुष्टि व उनके बजट के अनुकूल उत्कृष्ट वास्तुकला प्रदान करना है। उद्घाटन के इस मांगलिक प्रसंग पर बीकानेर के व्यावसायिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग नए प्रतिष्ठान को शुभकामनाएं देने पहुंचे।

इस गरिमामयी अवसर पर लक्ष्मण कड़वासरा, मोहम्मद हारून राठौड़, एडवोकेट कुलदीप शर्मा, राजा कलाल, अनिल कलाल, सुखदेव चायल, सुरपत सिंह राजवी, महबूब अली, एडवोकेट राजेश रावत, जगदीश सिंह चौधरी, निर्मल पारख तथा राजीव शर्मा सहित कई प्रतिष्ठित नागरिक और तकनीकी विशेषज्ञ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डाइनामिक आर्किटेक्ट्स परिवार की ओर से मुख्य अतिथि द्वारकाप्रसाद पचीसिया का शॉल व माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया गया और आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

 

sjps