आज युवक रेल से कटकर और एक महिला ने कुछ दिन पहले घर में फांसी खाकर मौत को गले लगाया

आज आत्महत्या के दो मामले दर्ज
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 22 जनवरी। बीकानेर के सेरुणा थाना क्षेत्र में एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। उसका शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। युवक का शरीर कई हिस्सों में कट गया था। मृतक धुंकलराम मेघवाल के भाई ने इस संबंध में सेरुणा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सूडसर और नापासर के बीच रविवार को ट्रेन आ रही थी, इसी दौरान वहां पहले से खड़े धुंकलराम ने ट्रेक पर छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से उसके शरीर के कई हिस्से कट गए। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेन को वहां से निकाला गया। सूचना मिलने पर सेरुणा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एकत्र करके अस्पताल पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। धुंकलराम के भाई सुशील कुमार ने पुलिस को इस आशय की रिपोर्ट दी है। सुसाइड के कारणों का अब तक पता नहीं चला है। धुंकलराम के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।

pop ronak

कोलायत में महिला ने किया सुसाइड

श्रीकोलायत में एक महिला के सुसाइड का मामला रविवार को दर्ज हुआ, हालांकि घटना 14 जनवरी की है। एक सप्ताह बाद सुसाइड का मामला दर्ज हुआ है। उसके पति हड़मानराम नाई ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी यशोदा (22) की मानसिक स्थिति सही नहीं थी। उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। उसी दिन मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा गया।

 

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *