रतननगर नगरपालिका के वार्ड सदस्यों के निर्वाचन के लिए हुई मतगणना
रतननगर नगरपालिका के वार्ड सदस्यों के निर्वाचन के लिए हुई मतगणना


चूरू, 14 सितंबर। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नगर निकाय आम चुनाव — 2026 के मध्यनजर जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा के निर्देशन में सोमवार को रतननगर नगरपालिका के कुल 20 वार्डों के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतगणना श्रीबृजलाल बुधिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रतननगर के हॉल प्रथम तल में 05 मतगणना टेबलों पर कुल 4 राउंड में संपन्न हुई।


रतननगर में वार्ड संख्या 1 से आईएनसी के मकसूद, वार्ड संख्या 2 से आईएनसी के प्रियंका सैनी, वार्ड संख्या 3 से आईएनसी के मकशूद खान, वार्ड संख्या 4 से निर्दलीय मो. शकील कुरैशी, वार्ड संख्या 5 से आईएनसी के सरोज देवी, वार्ड संख्या 6 से निर्दलीय विकास कुमार शर्मा, वार्ड संख्या 7 से आईएनसी के सुमन सैनी, वार्ड संख्या 8 से आईएनसी के प्रियंका मीणा, वार्ड संख्या 9 से निर्दलीय संपत तंवर, वार्ड संख्या 10 से आईएनसी के वंदना, वार्ड संख्या 11 से आईएनसी के बिमला देवी, वार्ड संख्या 12 से आईएनसी के माया, वार्ड संख्या 13 से आईएनसी के अस्मत अली, वार्ड संख्या 14 से आईएनसी के आरिफ फतेह मोहम्मद, वार्ड संख्या 15 से निर्दलीय राजेश्वरी शर्मा, वार्ड संख्या 16 से बीजेपी के इंदु, वार्ड संख्या 17 से आईएनसी के चंदा देवी, वार्ड संख्या 18 से बीजेपी के जनत बानो, वार्ड संख्या 19 से आईएनसी के मोहम्मद नदीम तथा वार्ड संख्या 20 से आईएनसी के रूपचंद निर्वाचित हुए।


