राजलदेसर नगरपालिका के वार्ड सदस्यों के निर्वाचन के लिए हुई मतगणना
राजलदेसर नगरपालिका के वार्ड सदस्यों के निर्वाचन के लिए हुई मतगणना


चूरू, 14 सितंबर। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नगर निकाय आम चुनाव — 2026 के मध्यनजर जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा के निर्देशन में सोमवार को राजलदेसर नगरपालिका के कुल 35 वार्डों के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतगणना राजकीय महाविद्यालय राजलदेसर के कमरा नंबर 03 में 05 मतगणना टेबलों पर कुल 07 राउंड में संपन्न हुई।


राजलदेसर के वार्ड संख्या 01 से बीजेपी के विष्णु भगवान प्रजापत, वार्ड संख्या 2 से आईएनसी के पूजा पांडिया, वार्ड संख्या 3 से आईएनसी के मीरा सोनी, वार्ड संख्या 4 से आरएलपी के दीनदयाल स्वामी, वार्ड संख्या 5 से आईएनसी के भगवानाराम, वार्ड संख्या 6 से बीजेपी के अनुसुइया मारू, वार्ड संख्या 7 से बीजेपी के गोपाल, वार्ड संख्या 8 से निर्दलीय शारदा देवी, वार्ड संख्या 9 से बीजेपी के रामलाल, वार्ड संख्या 10 से बीजेपी के बबीता रांकावत, वार्ड संख्या 11 से बीजेपी के मांगीलाल, वार्ड संख्या 12 से निर्दलीय संतोष देवी, वार्ड संख्या 13 से आईएनसी के लाभचंद, वार्ड संख्या 14 से बीजेपी के धनपत, वार्ड संख्या 15 से बीजेपी के पवन कुमार, वार्ड संख्या 16 से बीजेपी के प्रदीप, वार्ड संख्या 17 से आईएनसी के संतोष, वार्ड संख्या 18 से आईएनसी के ज़ाकिर हुसैन, वार्ड संख्या 19 से बीजेपी के शीतल प्रकाश, वार्ड संख्या 20 से बीजेपी के कुलदीप, वार्ड संख्या 21 से निर्दलीय प्रकाश, वार्ड संख्या 22 से आईएनसी के दीनदयाल, वार्ड संख्या 23 से आईएनसी के सद्दाम हुसैन, वार्ड संख्या 24 से आईएनसी के सुमन, वार्ड संख्या 25 से निर्दलीय चूकी देवी, वार्ड संख्या 26 से बीजेपी के सुभाष, वार्ड संख्या 27 से आईएनसी के रतन लाल, वार्ड संख्या 28 से आईएनसी के संतोष देवी, वार्ड संख्या 29 से आरएलपी के सज्जाद मोहम्मद, वार्ड संख्या 30 से आईएनसी के मोहम्मद जब्बार, वार्ड संख्या 31 से आईएनसी के नीतू प्रजापत, वार्ड संख्या 32 से निर्दलीय जयचंद, वार्ड संख्या 33 से बीजेपी के अनिल दाधीच, वार्ड संख्या 34 से आईएनसी के विनोद कुमार, तथा वार्ड संख्या 35 से बीजेपी के जोराराम निर्वाचित हुए।


