राजस्थान माध्यमिक प्रायोगिक शिक्षा संघ बीकानेर के सम्मेलन में वरुण सिंह पड़िहार निर्विरोध जिलाध्यक्ष एवं शुभम बिस्सा महामंत्री निर्वाचित

राजस्थान माध्यमिक प्रायोगिक शिक्षा संघ बीकानेर
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
  • 11 सूत्री मांगों पर बनी सहमति

बीकानेर, 19 सितम्बर । राजस्थान माध्यमिक प्रायोगिक शिक्षा संघ, जिला शाखा बीकानेर का दो दिवसीय जिला सम्मेलन 18 एवं 19 सितम्बर 2026 को तुलसी सर्किल स्थित राजकीय शहीद मेजर जेम्स थॉमस उच्च माध्यमिक विद्यालय में संपन्न हुआ। सम्मेलन में जिले भर के वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायकों एवं प्रयोगशाला सहायकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान सर्वसहमति से चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें श्री वरुण सिंह पड़िहार को निर्विरोध जिलाध्यक्ष तथा श्री शुभम बिस्सा को निर्विरोध महामंत्री चुना गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक रघुवीर जी का हुआ सम्मान

pop ronak

सम्मेलन के दौरान सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक श्री रघुवीर जी को उनकी दीर्घकालीन उत्कृष्ट सेवाओं, संगठन तथा प्रयोगशाला क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उपस्थित शिक्षाविदों और साथियों ने उनके सेवाकाल को प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम में संरक्षक त्रिलोक चंद, विनय त्रिपाठी, अमित चौधरी, जावेद अख्तर, शैलेंद्र पाल, गोविंद नारायण पुरोहित, नवनीत मारू, दीपक और जतिन सहित कई वरिष्ठ साथी उपस्थित रहे। 8वें वेतन आयोग और प्रयोगशाला अधीक्षक पद समेत 11 सूत्री मांगों पर मंथन

सम्मेलन में प्रयोगशाला कार्मिकों से जुड़ी 11 सूत्री मांगों पर गहन विचार-विमर्श के बाद रणनीति तैयार की गई.

8वें वेतन आयोग व पदोन्नति: अमित चौधरी ने बताया कि संगठन द्वारा 8वें वेतन आयोग के संबंध में सरकार के समक्ष प्रभावी प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके अतिरिक्त पदोन्नति, प्रयोगशाला अधीक्षक के नए पदों के सृजन तथा स्टाफिंग पैटर्न में वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायकों के पदों में वृद्धि के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

आधुनिक प्रयोगशालाओं का निर्माण

विनय त्रिपाठी ने कहा कि जिन विद्यालयों में प्रयोगशालाएं नहीं हैं या जर्जर हालत में हैं, वहां नई व आधुनिक लैब निर्माण के लिए विभाग स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।

प्रदेश नेतृत्व का संदेश
प्रदेश महामंत्री अखिल पंचारिया एवं जिला महामंत्री शुभम बिस्सा ने सफल आयोजन पर साथियों को बधाई देते हुए कहा कि संघ प्रयोगात्मक शिक्षा को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेगा।

नियमित व गुणवत्तापूर्ण प्रयोगशाला संचालन की ली शपथ
सम्मेलन के समापन पर सभी प्रयोगशाला सहायकों ने विद्यालयों में प्रयोगशालाओं का नियमित संचालन करने, उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने और विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक शिक्षा से जोड़ने की शपथ ली। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष वरुण सिंह पड़िहार ने कहा कि संगठन का मुख्य ध्येय केवल सेवा हित तक सीमित न रहकर सुदृढ़ प्रयोगशालाओं के माध्यम से सशक्त राजस्थान के निर्माण में योगदान देना है।