चेन्नई में तेरापंथ समाज के विविध कार्यक्रम आयोजित

चेन्नई में तेरापंथ समाज के विविध कार्यक्रम आयोजित
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
  • नवनिर्मित तेरापंथ भवन का भव्य उद्घाटन, ‘दादा-दादी चित्त समाधि शिविर’ एवं वार्षिक अधिवेशन संपन्न

चेन्नई, 21 सितम्बर । जैन तेरापंथ समाज किल्पॉक एवं ट्रिप्लीकेन के तत्वावधान में आध्यात्मिक, सामाजिक एवं सांगठनिक गतिविधियों के तहत विविध गरिमामय कार्यक्रमों का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। नवनिर्मित तेरापंथ भवन के लोकार्पण से लेकर बुजुर्गों के आध्यात्मिक संबल हेतु शिविर एवं शिक्षण-चिकित्सा ट्रस्ट की साधारण सभा में समाजजनों की विशाल व गरिमामय उपस्थिति रही।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

1. किल्पॉक में नवनिर्मित तेरापंथ भवन का लोकार्पण
जैन तेरापंथ ट्रस्ट, किल्पॉक–चेन्नई के नवनिर्मित तेरापंथ भवन का भव्य उद्घाटन समारोह अत्यंत उत्साह के साथ आयोजित किया गया।

pop ronak

मंगल पाठ एवं लोकार्पण: आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी उदितयशा एवं सहवर्तिनी साध्वियों द्वारा मंगल पाठ प्रदान किया गया। इसके पश्चात विख्यात समाजसेवी ‘राजस्थान रत्न’ प्यारेलाल पितलिया ने फीता खोलकर भवन का विधिवत लोकार्पण किया।

साध्वीश्री का मंगल उद्बोधन: साध्वी उदितयशा जी ने फरमाया कि भवन निर्माण में नींव की ईंट का सर्वाधिक महत्व होता है, किंतु उससे भी महत्वपूर्ण यह है कि इसका उपयोग किस प्रकार हो। इस भवन में ज्ञान, दर्शन एवं चरित्र की आराधना निरंतर होती रहे।

दानदाताओं का सम्मान: कुबेर बैंक्वेट हाल में आयोजित द्वितीय चरण में अध्यक्ष प्यारेलाल पितलिया ने दानदाताओं की सराहना की और ट्रस्ट मंत्री गौतमचंद बोहरा, कोषाध्यक्ष सुकनराज परमार, धर्मीचंद छल्लाणी, तनसुखलाल नाहर, उगमराज सांड, मनोहर लाल हिरन व अशोक परमार का आभार जताया। सभी सहयोगियों का पगड़ी, शाल, माला एवं स्मृतिचिह्न से अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंत्री गौतमचंद बोहरा ने किया तथा जानकारी गजेंद्र खांटेड ने दी।

2. ट्रिप्लीकेन में ‘दादा दादी चित्त समाधि शिविर’ का आयोजन
ट्रिप्लीकेन स्थित तेरापंथ भवन में आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य डॉ. मुनिश्री पुलकित कुमार जी के सानिध्य में 65 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘दादा दादी चित्त समाधि शिविर’ आयोजित किया गया।

ट्रिप्लीकेन में ‘दादा दादी चित्त समाधि शिविर’ का आयोजन

मुनिश्री का संदेश: “बुढ़ापा अभिशाप नहीं वरदान बने” विषय पर संबोधित करते हुए डॉ. मुनिश्री ने कहा कि वृद्धावस्था में मनोबल की अत्यंत आवश्यकता होती है। व्यक्ति को उम्र व अनुभव से बड़ा बनना चाहिए, बूढ़ा नहीं। उन्होंने युवाओं को प्रेरित किया कि घर के बड़े-बुजुर्गों की आंखों में आंसू न आने दें, यही उनकी सच्ची आध्यात्मिक सेवा है।

सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक प्रस्तुतियां: नचिकेता मुनि आदित्य कुमार ने वृद्धावस्था में अनासक्त रहने हेतु गीत का संगान किया। कवि मनोहर महक ने ‘गांव री गुवाडी’ गीत प्रस्तुत किया तथा विल्लीपुरम की शिल्पा कमल धोका ने 8 की तपस्या का प्रत्याख्यान लिया।

अतिथि एवं गणमान्य उपस्थिति: कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल के प्रमुख विजयराज कटारिया, विमल चीपड, तेरापंथ सभा अध्यक्ष महेंद्र मांडोत, ट्रिप्लीकेन ट्रस्ट अध्यक्ष संतोष धारीवाल, डॉ. कमलेश नाहर, गजेंद्र खांटेड, मूर्तिपूजक समाज से रविंद्र नाहर, स्थानकवासी समाज से ललित छाजेड़ सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संचालन मंजू गेलडा व संपतराज चौरडिया ने किया एवं आभार सुरेश संचेती ने व्यक्त किया।

3. तेरापंथ एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट का 37वां वार्षिक अधिवेशन
साहूकारपेट स्थित तेरापंथ विद्यालय में तेरापंथ एजुकेशनल एवं मेडिकल ट्रस्ट की 37वीं साधारण सभा नवकार महामंत्र एवं राजेंद्र भंडारी के मंगलाचरण के साथ आयोजित हुई।

. तेरापंथ एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट का 37वां वार्षिक अधिवेशन

वार्षिक रिपोर्ट एवं स्वीकृति: चेयरमैन प्यारेलाल पितलिया के स्वागत भाषण के पश्चात दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई। सह-मंत्री विनोद धोका ने गत कार्यवाही का वाचन किया। महामंत्री महावीर गेलड़ा ने वर्ष भर की गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सदस्यों ने ‘ओम अर्हम्’ की ध्वनि से पारित किया।

शाखा एवं परियोजना रिपोर्ट: साहूकारपेट स्कूल की रिपोर्ट विकास धोका, पट्टालम स्कूल की प्रवीण बाबेल, कुत्तमबाकम परियोजना की रेख धोका, स्पोर्ट्स ब्लॉक की गजेंद्र बोहरा तथा संगठन विभाग की रिपोर्ट विनोद डागा ने पेश की।

वित्तीय रिपोर्ट: कोषाध्यक्ष की रिपोर्ट विकास सेठिया ने रखी। आगामी वर्ष के लिए मेसर्स ए. आलोक एंड कंपनी को अंकेक्षक (ऑडिटर) नियुक्त किया गया। अंत में सह-मंत्री विनोद धोका ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

#Thar Express News, #Terapanth Bhavan, #Chennai News, #Jain Terapanth, #Sadhvi Udit Yasha, #Muni Pulkit Kumar, #Terapanth Trust, #Chennai Jain Samaj ,