राजकीय डूंगर कॉलेज के शोधार्थी प्रदीप जैन को पीएच.डी. की उपाधि; विकिरण व मर्करी के प्रभावों पर किया शोध

प्रदीप जैन को पीएच.डी. की उपाधि
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

बीकानेर, 27 सितंबर। राजकीय डूंगर महाविद्यालय के प्राणीशास्त्र विभाग के शोधार्थी प्रदीप जैन को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय द्वारा दर्शन शास्त्र निष्णात (पीएच.डी.) की उपाधि प्रदान की गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रदीप जैन ने अपना शोध कार्य डूंगर कॉलेज के प्राचार्य एवं प्राणीशास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र पुरोहित के निर्देशन में पूर्ण किया। उनके शोध का विषय ‘स्विस एल्बिनो चूहों के यकृत में विकिरण एवं मर्करी द्वारा उत्पन्न परिवर्तनों का पिक्रोरहिजा कुरोआ द्वारा रूपांतरण’ रहा।

pop ronak

इस शोध के अंतर्गत विकिरण (रेडिएशन) तथा मर्करी (पारा) के दुष्प्रभाव से यकृत में होने वाले जैविक परिवर्तनों का अध्ययन किया गया। साथ ही औषधीय पौधे पिक्रोरहिजा कुरोआ (कुटकी) के संभावित सुरक्षात्मक प्रभावों का वैज्ञानिक विश्लेषण किया गया।

प्रदीप जैन की इस विशेष शैक्षणिक उपलब्धि पर डूंगर महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राणीशास्त्र विभाग के संकाय सदस्यों एवं शोधार्थियों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।