चौकाने वाली खबर- सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा मैं राजनीति छोड़ दूंगा !

चौकाने वाली खबर- सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा मैं राजनीति छोड़ दूंगा।
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

Arvind kejriwal: जींद , 29 जनवरी। हरियाणा के जींद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं राजनीति छोड़ देंगे अगर मेरी पांच शर्तें पूरी कर दी जाएं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा में लोगों को संबोधित करते हुए बड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा उनकी पांच मांगों को यदि पूरा कर दिया जाए तो, वो राजनीति छोड़ देंगे। दरअसल, सीएम केजरीवाल भाजपा पर हमला बोलेते हुए कहा कि आज भाजपा को सबसे ज्यादा खतरा AAP और मुझसे है। उनका कहने का तात्पर्य था कि भाजपा अगर अपना खतरा कम करना चाहती है तो दिल्ली के मॉडल की तरह जनता को सुविधाएं उपलबध करवा देवें।

pop ronak
BC opening

एजुकेशन सिस्टम सही कर दो…

हरियाणा के जींद में जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने अपनी पांच मांगों को गिनाया है। दिल्ली सीएम ने कहा, ‘मैं यहां सत्ता के लिए नहीं हूं…मैं यहां पैसे कमाने के लिए नहीं आया हूं और ना ही मंत्री या मुख्यमंत्री बनने के लिए आया हूं।’ मेरे पहली मांग देश के 140 करोड़ लोगों की तरफ से है कि भारत में एजुकेशन सिस्टम दुरुस्त हो जाए। सबसे के लिए एक तरफ की शिक्षा व्यवस्था का इंतजाम कर दो। सभी वर्ग के लोगों को समान शिक्षा मिलना चाहिए।

छोड़ दूंगा राजनीति

इसके अलावा अपनी दूसरी शर्त के रूप में कहा कि देश में हेल्थ सिस्टम सही होना चाहिए। जिससे की गरीबों को आसानी से इलाज मुहैया हो सके। देश के सारे अस्पताल को ठीक कर दो, इसके बाद मै राजनीति छोड़ने के लिए तैयार हूं। वहीं, देश की महंगाई को अपनी तीसरी शर्त बताया है। जबकि चौथी शर्त रोजगार और पांचवीं मांग में 24 घंटे बिजली फ्री करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अगर ये पांच शर्तें पूरी हो गईं तो मै राजनीति छोड़ दूंगा।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *