अंधेरे के आगोश में म्यूजियम सर्किल वृद्ध जन भ्रमण पथ; एक सप्ताह से बंद पड़ी हैं लाइटें, हादसे का अंदेशा

अंधेरे के आगोश में म्यूजियम सर्किल वृद्ध जन भ्रमण पथ; एक सप्ताह से बंद पड़ी हैं लाइटें, हादसे का अंदेशा
quicjZaps 15 sept 2025
  • बीकानेर सिटीजन एसोसिएशन ने जताई नाराजगी; बीडीए प्रशासन व ठेकेदार की उदासीनता पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

बीकानेर, 08 अक्टूबर। बीकानेर शहर के हृदय स्थल म्यूजियम सर्किल स्थित ‘वृद्ध जन भ्रमण पथ’ पर पिछले एक सप्ताह से चारों तरफ की हाई मास्ट लाइटें एवं अधिकांश खंभों पर लगी एलईडी लाइटें पूरी तरह बंद पड़ी हैं। लाइटें बंद रहने के कारण यहां अलसुबह और शाम के समय टहलने आने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पथ के आसपास घने पेड़-पौधों व घास के कारण अंधेरे में जहरीले जीव-जंतुओं के निकलने से किसी बड़े हादसे का अंदेशा लगातार बना हुआ है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
  • शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

बीकानेर सिटीजन एसोसिएशन के प्रतिनिधि एडवोकेट हनुमान प्रसाद शर्मा ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय एवं बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) को दूरभाष पर पूर्व में अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी लाइटों को दुरुस्त नहीं किया जाना संबंधित विभाग व ठेकेदार की घोर उदासीनता को दर्शाता है।

pop ronak
  • एसोसिएशन ने प्रशासन के समक्ष रखी प्रमुख मांगें

तत्काल लाइटें दुरुस्त करने के निर्देश: BDA एवं संबंधित ठेकेदार को तुरंत पाबंद किया जाए कि वे भ्रमण पथ की सभी बंद पड़ी हाई मास्ट एवं एलईडी लाइटों को तत्काल चालू करवाएं।

जवाबदेही तय हो: भ्रमण पथ की नियमित देख-रेख और लाइटों के रख-रखाव के लिए संबंधित ठेकेदार की जवाबदेही तय की जाए ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति पुन: उत्पन्न न हो।

  • आंदोलन व कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि यदि शीघ्र ही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो बीकानेर सिटीजन एसोसिएशन आम जनता के हित में उग्र आंदोलन एवं कानूनी कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी BDA प्रशासन व संबंधित ठेकेदार की होगी।