जीएसटी में प्रस्तावित सुधारों के क्रियान्वयन से ही बनेगा व्यापार आसान- बीकानेर जिला उद्योग संघ
जीएसटी में प्रस्तावित सुधारों के क्रियान्वयन से ही बनेगा व्यापार आसान- बीकानेर जिला उद्योग संघ

बीकानेर, 11 अक्टूबर । बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव वीरेन्द्र किराड़ू ने जीएसटी परिषद की सिफारिशों का स्वागत करते हुए कहा है कि जीएसटी व्यवस्था को अधिक सरल, पारदर्शी और उद्योग अनुकूल बनाने की दिशा में प्रक्रियागत सुधार एक बेहद महत्वपूर्ण कदम है।


संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि इन सुधारों से व्यापारियों, उद्यमियों और उद्योगों को अनुपालन संबंधी कठिनाइयों तथा अनावश्यक मुकदमेबाजी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। कर व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य केवल राजस्व संग्रह करना नहीं होना चाहिए, बल्कि व्यापार एवं उद्योग के लिए एक सरल, स्थिर और भरोसेमंद वातावरण तैयार करना भी है।


समय और लागत में होगी कमी
रिफंड प्रक्रिया में सुधार, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) से संबंधित प्रावधानों का पुनर्गठन, पंजीकरण प्रक्रियाओं का स्वचालन और कर विवादों में स्पष्ट दिशा-निर्देश व्यवसायों के समय और लागत को कम करने में काफी सहायक साबित हो सकते हैं। इससे विभागीय कार्यवाही में पारदर्शिता बढ़ेगी और वास्तविक रूप से कर अनुपालन करने वाले उद्यमियों को अनावश्यक परेशानियों से बचाने में मदद मिलेगी।

