दीपावली पर बाजारों में सुरक्षा व सुचारू यातायात की मांग को लेकर बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

दीपावली पर बाजारों में सुरक्षा व सुचारू यातायात की मांग को लेकर बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 15 अक्टूबर । आगामी दीपावली पर्व के दौरान शहर के प्रमुख व्यावसायिक बाजारों में सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और ट्रैफिक पास व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। यह शिष्टमंडल मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी के नेतृत्व में एसपी कार्यालय पहुँचा था।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रमुख बाजारों में भीड़ नियंत्रण व गश्त की मांग
मंडल अध्यक्ष जुगल राठी ने पुलिस अधीक्षक का ध्यान कोटगेट, के.ई.एम. रोड, भैरूजी गली, बोथरा कॉम्प्लेक्स, अंबेडकर सर्किल, रानी बाजार, स्टेशन रोड, राजीव गांधी मार्ग, दाऊजी रोड, सुभाष मार्ग, बी. सेठिया गली, फड़ बाजार सहित अन्य प्रमुख बाजारों में धनतेरस से दीपावली तक उमड़ने वाली भारी भीड़ की ओर आकर्षित किया। मंडल ने मांग रखी कि त्यौहारों के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, विशेष रात्रिकालीन गश्त, भीड़ नियंत्रण हेतु बैरियर व्यवस्था और असामाजिक या संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी सुनिश्चित की जाए।

pop ronak

शीघ्र बुलाई जाएगी पुलिस-व्यापारियों की संयुक्त बैठक
पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए आश्वस्त किया कि पर्व के दौरान बाजारों में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल एवं संबंधित प्रशासनिक विभागों के अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक शीघ्र आयोजित की जाएगी, ताकि आपसी समन्वय से बाजारवार प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जा सके।

व्यापारियों ने जताया विश्वास
प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि गत वर्षों की भांति इस बार भी पुलिस प्रशासन और व्यापार मंडल के परस्पर सहयोग से दीपावली का त्योहार व्यापारियों एवं आमजन के लिए पूरी तरह सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न होगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जुगल राठी, सचिव संजय जैन सांड, उपाध्यक्ष वेदप्रकाश अग्रवाल, प्रचार मंत्री सुशील कुमार यादव, जनक प्रसाद हर्ष, शांतिलाल कोचर सहित अन्य पदाधिकारी व व्यापारी उपस्थित रहे।

खाओसा