सेठ रावतमल बोथरा गर्ल्स कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया डांडिया महोत्सव

सेठ रावतमल बोथरा गर्ल्स कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया डांडिया महोत्सव
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • पारंपरिक वेशभूषा में छात्राओं ने बिखेरे रंग, भूमिका सेन बनीं ‘डांडिया क्वीन’ और योगिता माकड़ बनीं ‘गरबा क्वीन’

गंगाशहर, 15 अक्टूबर । सेठ रावतमल बोथरा गर्ल्स कॉलेज, गंगाशहर में नवरात्रि के पावन अवसर पर डांडिया महोत्सव का आयोजन बेहद उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर डांडिया और गरबा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। रंग-बिरंगे परिधानों, पारंपरिक संगीत और उत्साहपूर्ण नृत्य ने पूरे महाविद्यालय परिसर को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाई कला
महोत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर निम्नलिखित छात्राओं को विशेष खिताबों से नवाजा गया। भूमिका सेन: डांडिया क्वीन, मुस्कान नाई: बेस्ट ड्रेस-अप, गरिमा छिम्पा: डांसिंग दीवा, योगिता माकड़: गरबा क्वीन।

pop ronak

अतिथियों ने बढ़ाया हौसला
कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की प्राचार्या सीमा सुरोलिया, उपप्राचार्या मनीषा बोथरा डागा एवं प्रबंधक शांतिलाल बोथरा ने सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़े रहने तथा प्रत्येक शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक गतिविधि में इसी प्रकार ऊर्जा के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए क्षेत्र की सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की मंगलकामना की गई। इस सफल आयोजन में स्टाफ सदस्य रेखा गुप्ता और राजश्री ओझा सहित समस्त संकाय सदस्यों का विशेष योगदान रहा, जिनकी प्रेरणा से छात्राओं में सांस्कृतिक एकता और उत्साह की भावना और अधिक मजबूत हुई।

 

खाओसा