अमेरिका-ईरान युद्ध पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान- संघर्ष जल्द खत्म होने और पेट्रोल की कीमतें घटने का किया दावा
अमेरिका-ईरान युद्ध पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

वांशिगटन, 18 अक्टूबर। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक चुनावी रैली में बड़ा ऐलान किया है। केंटकी में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के साथ चल रहा संघर्ष बहुत जल्द समाप्त हो जाएगा और इसके बाद अमेरिकी बाजार में पेट्रोल की कीमतें पहले से भी काफी कम हो जाएंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सर्वोपरि है, जिसके तहत अमेरिकी सेना ने पहले भी उसके ठिकानों को निशाना बनाया है।


दूसरी ओर, ईरान के उप विदेश मंत्री ने इन बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि क्षेत्र में स्थायी शांति के लिए लेबनान समेत सभी मोर्चों पर सैन्य कार्रवाई को रोकना आवश्यक है। ईरानी पक्ष ने अमेरिका और इजरायल पर समझौतों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा कि उनका एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित है और वे अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। साथ ही, तनाव के बीच ईरान ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार और तेल आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ (Strait of Hormuz) मार्ग को सात दिन के भीतर फिर से खोलने की पेशकश भी की है।



