बीकानेर के डॉ. रामस्वरूप ज्याणी का RPSC द्वारा सहायक आचार्य (अस्थि रोग) पद पर चयन

बीकानेर के डॉ. रामस्वरूप ज्याणी का RPSC द्वारा सहायक आचार्य (अस्थि रोग) पद पर चयन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • राजकीय मेडिकल कॉलेज में दी सेवाएं

बीकानेर, 18 अक्टूबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य (अस्थि रोग विभाग) के पद पर बीकानेर के डॉ. रामस्वरूप ज्याणी का चयन हुआ है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

डॉ. ज्याणी ने अपनी एमबीबीएस की शिक्षा राजकीय मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर (तमिलनाडु) से प्राप्त की तथा सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर से अस्थि रोग (ऑर्थोपेडिक्स) विषय में स्नातकोत्तर (PG) की डिग्री हासिल की है। वर्तमान में वे पूगल में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अपनी इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता, गुरुजनों, परिवार और शुभचिंतकों को देते हुए अपने दिवंगत पिता और मामाजी को अपनी प्रेरणा का मुख्य स्रोत बताया है।

pop ronak
खाओसा