बीकानेर के वैष्णो धाम मंदिर में कोलकाता हादसे के मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि

बीकानेर के वैष्णो धाम मंदिर में कोलकाता हादसे के मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • दो मिनट का मौन रखकर की गई शांति की प्रार्थना

बीकानेर, 18 अक्टूबर। जयपुर रोड स्थित वैष्णो धाम मंदिर में कोलकाता के चोर बागान क्षेत्र में हुई भगदड़ के दौरान जान गंवाने वाले 19 श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि देने के लिए एक विशेष सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को नमन किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम के दौरान मुख्य पुजारी दिनेश शर्मा ने विधिवत शांति पाठ करवाया। मंदिर के प्रबंध संचालक सुरेश खीवानी ने इस हृदयविदारक घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि प्रियजनों को खोने की यह पीड़ा अत्यंत असहनीय है, और ऐसे कठिन समय में समाज को पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहना चाहिए। श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए सभी श्रद्धालुओं ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

pop ronak
खाओसा