आर्य समाज बीकानेर में वेद प्रचार एवं स्वामी श्रद्धानन्द बलिदान शताब्दी समारोह

आर्य समाज बीकानेर में वेद प्रचार एवं स्वामी श्रद्धानन्द बलिदान शताब्दी समारोह
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • दूसरे दिन विद्वानों ने वेदों को बताया संपूर्ण मानव जीवन का आधार

बीकानेर, 18 अक्टूबर। महर्षि दयानन्द मार्ग (पुराना जेल रोड) स्थित आर्य समाज बीकानेर में चल रहे चार दिवसीय वेद प्रचार और स्वामी श्रद्धानन्द बलिदान शताब्दी समारोह के दूसरे दिन के कार्यक्रम पूरी तरह वेद और वेदों की शिक्षा पर केंद्रित रहे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समारोह के द्वितीय दिवस आर्य जगत के मूर्धन्य विद्वान आचार्य आर्य नरेश जी वैदिक गवेषक (हिमाचल प्रदेश) और आचार्या डॉ. निष्ठा जी वेदालंकार (उत्तर प्रदेश) ने अपने संबोधन में बताया कि वेद ईश्वरीय ज्ञान हैं और ‘वेदोऽखिलो धर्ममूलम्’ यानी वेद ही सभी धर्मों का मूल हैं। स्वामी सूखा नंद जी ने स्वामी श्रद्धानन्द जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे महान स्वतंत्रता सेनानी और गुरुकुलीय शिक्षा के पुरोधा थे, जिन्होंने सवा सौ वर्ष पहले कांगड़ी में गुरुकुल की स्थापना कर सैकड़ों स्वतंत्रता सेनानी तैयार किए थे। विख्यात भजनोपदेशक दिनेश जी पथिक ने अपनी ओजस्वी स्वर लहरी से भजन प्रस्तुत कर उपस्थित श्रोतागण को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन यज्ञ में ऋग्वेद के मंत्रों के साथ श्रद्धालुओं द्वारा आहुतियां देकर की गई। आयोजकों ने बताया कि यह चार दिवसीय अनुष्ठान 20 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन प्रातः 7 से 10 बजे तक और सायं 6 से 9 बजे तक प्रवचन व भजन कार्यक्रम आयोजित होंगे।

pop ronak
खाओसा