बीकानेर के जैन कॉलेज मैदान में 17 से 20 दिसंबर तक लगेगा वर्द्धमान ट्रेड फेयर

बीकानेर के जैन कॉलेज मैदान में 17 से 20 दिसंबर तक लगेगा वर्द्धमान ट्रेड फेयर
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • पोस्टर का विमोचन, 25 अक्टूबर से समता पैलेस में शुरू होगा स्टॉल पंजीयन

बीकानेर, 21 अक्टूबर। जैन यूथ क्लब के तत्वावधान में गंगाशहर स्थित जैन कॉलेज मैदान में आगामी 17 से 20 दिसंबर 2026 तक भव्य ‘वर्द्धमान ट्रेड फेयर’ का आयोजन किया जाएगा। ट्रेड फेयर की स्टॉलों के पंजीयन संबंधी पोस्टर का विमोचन मंगलवार को गंगाशहर के हंशा गेस्ट हाउस में आयोजित जैन यूथ क्लब की महिला विंग के स्नेह मिलन समारोह में किया गया। पोस्टर का विमोचन महिला विंग की अध्यक्ष वंदना डागा व मंत्री उर्मिला बैद द्वारा किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

महिला विंग कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती त्रिशला बुच्चा ने जानकारी दी कि ट्रेड फेयर की स्टॉलों का पंजीयन 25 अक्टूबर 2026 को गंगाशहर स्थित समता पैलेस में सायं 4:00 बजे से शुरू होगा। इस दौरान आयोजित महिला सम्मेलन में जैन संस्कृति, धार्मिक मूल्यों, कार्य-व्यवहार तथा व्यापारिक गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया गया। सम्मेलन में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ट्रेड फेयर के माध्यम से महिला उद्यमियों और स्थानीय व्यापारियों को विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा।

pop ronak
BC opening

कार्यक्रम में रूपल सिपानी, शशि पुगलिया, मोनिका बांठिया, बिंदु डागा, शीतल गोलछा, सोनिका जैन, सोनल नाहटा, बसु सिंगी, शिखा फलोदिया, वर्षा बांठिया, संगीता मुसरफ, रजनी नाहटा, गरिमा खजांची, शिल्पा बांठिया, चंदा बोथरा, विजयश्री कोचर और सोनाली चोरड़िया सहित महिला विंग की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।

खाओसा