एमजीएसयू में वीसी से मिलने के लिए छात्रों की सुरक्षाकर्मियों से हुई धक्का-मुक्की, नौ सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

एमजीएसयू में वीसी से मिलने के लिए छात्रों की सुरक्षाकर्मियों से हुई धक्का-मुक्की
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 21 अक्टूबर। बीकानेर स्थित महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (MGSU) में अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर कुलपति (वीसी) से मिलने पहुंचे छात्र-छात्राओं को करीब तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान लंबे इंतजार और वीसी कार्यालय के बाहर सुरक्षाकर्मियों द्वारा रोके जाने पर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय परिसर की विभिन्न समस्याओं और छात्र हितों से जुड़ी नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपने के लिए छात्र-छात्राएं वीसी कार्यालय पहुंचे थे। छात्रों का आरोप है कि उन्हें परिसर में करीब तीन घंटे तक बैठाए रखा गया और वीसी से मिलने नहीं दिया गया। जब नाराज छात्र वीसी चैंबर की ओर बढ़ने लगे, तो चैनल गेट के पास तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और बहसबाजी हुई।

pop ronak
BC opening

छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताते हुए नारेबाजी की और प्रशासनिक कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। काफी मशक्कत और हंगामे के बाद आखिरकार छात्रों का प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों का ज्ञापन सौंप सका। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी नौ सूत्रीय मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

खाओसा