मदन लाल जाखड़ बने राजीव गांधी विचार मंच (कांग्रेस) बीकानेर पश्चिम के अध्यक्ष

मदन लाल जाखड़ बने राजीव गांधी विचार मंच (कांग्रेस) बीकानेर पश्चिम के अध्यक्ष
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 24 अक्टूबर । संगठन के विस्तार और मजबूती को ध्यान में रखते हुए राजीव गांधी विचार मंच (कांग्रेस) में नई नियुक्ति की गई है। मंच के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद पारीक के निर्देशानुसार मदन लाल जाखड़ को राजीव गांधी विचार मंच (कांग्रेस), बीकानेर पश्चिम का नया जिलाध्यक्ष/अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद पारीक द्वारा जारी निर्देश के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। साथ ही, नवयुक्त अध्यक्ष मदन लाल जाखड़ को निर्देशित किया गया है कि वे शीघ्र ही अपनी कार्यकारिणी का गठन करें ताकि संगठन की गतिविधियों को गति देकर इसे धरातल पर और अधिक मजबूती प्रदान की जा सके।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

मदन लाल जाखड़ के अध्यक्ष बनने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन बीकानेर पश्चिम क्षेत्र में और अधिक सक्रिय एवं सशक्त भूमिका निभाएगा।

adv change on 24 oct 2026