लोटस टॉय ट्रेन पार्क में निःशुल्क कैरोसेल राइड की शुरुआत: बच्चों के मनोरंजन को मिला नया ठिकाना

लोटस टॉय ट्रेन पार्क में निःशुल्क कैरोसेल राइड की शुरुआत: बच्चों के मनोरंजन को मिला नया ठिकाना
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 24 अक्टूबर । बीकानेर के लोटस टॉय ट्रेन पार्क में बच्चों के मनोरंजन को बढ़ावा देने की दिशा में एक और सराहनीय पहल की गई है। पार्क में एक वर्ष तक सफलतापूर्वक निःशुल्क टॉय ट्रेन का संचालन करने के बाद अब बच्चों के लिए निःशुल्क कैरोसेल राइड (झूला) की शुरुआत की गई है। यह अनूठी सौगात बीकानेर पूर्व की विधायिका सुश्री सिद्धि कुमारी, जिला प्रशासन बीकानेर एवं लोटस डेयरी के संयुक्त तत्वावधान में दी गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित, आनंददायक एवं मनोरंजक वातावरण उपलब्ध करवाना तथा शहरवासियों को अपने परिवार के साथ खुशनुमा समय बिताने के लिए एक आकर्षक स्थान प्रदान करना है। निःशुल्क कैरोसेल राइड शुरू होने से पार्क में आने वाले बच्चों के उत्साह और चेहरे की खुशी दोगुनी हो गई है। निःशुल्क मनोरंजन सुविधाओं के इस विस्तार से पार्क की उपयोगिता और आकर्षण में काफी बढ़ोतरी हुई है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कायाकल्प के बाद निखरा पार्क का स्वरूप
‘सुनीलम’ ने जानकारी देते हुए बताया कि काफी समय से बंद पड़े इस पार्क का लोटस डेयरी द्वारा पूर्ण पुनरुद्धार किया गया है। लोटस डेयरी ने ट्रेन व इंजन की मरम्मत करवाने के साथ-साथ दीवारों व पूरे पार्क परिसर का जीर्णोद्धार, आकर्षक रंग-रोगन, बड़े पैमाने पर पौधारोपण, विद्युत सज्जा और हरी दूब (लॉन) लगाने जैसे अनेक विकास कार्य करवाकर इसे एक नया और सुनहरा रूप दिया है।

आगामी दिनों में मिलेंगी और भी सुविधाएं
आयोजकों के अनुसार आने वाले समय में बच्चों के आकर्षण के लिए पार्क में अन्य झूले व मनोरंजक गतिविधियां भी शुरू की जाएंगी। इसके साथ ही पार्क में आने वाले परिवारों और बच्चों की सुविधा के लिए खाने-पीने के व्यंजनों (फ़ूड स्टॉल्स) की व्यवस्था भी जल्द उपलब्ध कराई जाएगी।

adv change on 24 oct 2026