

बीकानेर, 3 नवंबर। रामप्यारी माधव फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री बालमुकुंद शर्मा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीनासर में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को शिक्षण-अधिगम सामग्री का वितरण किया।


बालमुकुंद शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि बच्चों की शिक्षा को अधिक बेहतर और रुचिकर बनाने में शिक्षण सामग्री की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस तरह के प्रयासों से विद्यार्थियों को सीखने में मदद मिलती है और उनकी शैक्षणिक गतिविधियों के प्रति रुचि भी बढ़ती है।



कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. करणीदान कच्छावा ने रामप्यारी माधव फाउंडेशन ट्रस्ट और उसके अध्यक्ष बालमुकुंद शर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के लिए उठाया गया यह कदम बेहद सराहनीय है और इस पुनीत कार्य के लिए उन्होंने ट्रस्ट का धन्यवाद ज्ञापित किया। ट्रस्ट की इस पहल से विद्यालय के छोटे बच्चों में भारी उत्साह और प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर संजय कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

