आरएलजी संस्थान ने निजी विद्यालय के विद्यार्थियों ने बस्ती के बच्चों संग मनाई दीपावली, बांटी खुशियां

आरएलजी संस्थान ने निजी विद्यालय के विद्यार्थियों ने बस्ती के बच्चों संग मनाई दीपावली, बांटी खुशियां
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर। दीपावली का वास्तविक आनंद तभी है, जब खुशियां समाज के हर वर्ग तक पहुंचे। इसी भावना को साकार करते हुए आरएलजी संस्थान के तत्वावधान में विनोबा बस्ती में दीपावली उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जयपुर रोड स्थित निजी विद्यालय के विद्यार्थियों ने बस्ती के बच्चों के साथ मिलकर अत्यंत हर्षोल्लास के साथ दीपावली मनाई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संस्थान की अध्यक्ष डॉ. अर्पिता गुप्ता ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान युग में भी दीपावली का संदेश पूर्व की भांति प्रासंगिक है। हमें अपने भीतर के अंधकार को दूर कर प्रेम, सद्भाव, सेवा और मानवता का दीप प्रज्वलित करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को आपसी प्रेम, सहयोग और जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटने की प्रेरणा दी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कार्यक्रम में बच्चों ने धार्मिक एवं भक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य और गायन की प्रस्तुतियां दीं। भजनों की मधुर धुनों और बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता से पूरा वातावरण भक्तिमय एवं उल्लासमय हो गया। इस दौरान रमेश सियोंता व स्नेहा शर्मा ने बच्चों को दीपावली पर्व मनाने के पीछे की पौराणिक मान्यताओं, भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन तथा इस पर्व के आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर निजी विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विनोबा बस्ती के बच्चों को कॉपियां, किताबें, पेंसिल एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। वहीं संस्थान की ओर से बच्चों को चिप्स, बिस्किट, चॉकलेट सहित विभिन्न खाद्य सामग्री वितरित की गई।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों के बीच सामाजिक समानता, आपसी प्रेम और सहयोग की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम को सफल बनाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कृष्णा गहलोत, सुरेश चांवरिया व विद्यालय की अध्यापिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *