रोटरी क्लब बीकानेर मरुधरा एवं आरएलजी फाउंडेशन ने वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाई अनूठी दीपावली, चेहरों पर आई मुस्कान

रोटरी क्लब बीकानेर मरुधरा एवं आरएलजी फाउंडेशन ने वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाई अनूठी दीपावली, चेहरों पर आई मुस्कान
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 5 नवम्बर । दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का पर्व नहीं, बल्कि रिश्तों में मिठास घोलने, अपनों के साथ समय बिताने और जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला भरने का अवसर है। इसी भावना को साकार करते हुए रोटरी क्लब बीकानेर मरुधरा एवं आरएलजी फाउंडेशन द्वारा जयपुर रोड स्थित वृद्ध आश्रम में निवासरत वृद्धजनों के साथ दीपावली का पर्व बेहद आत्मीयता, उल्लास और भावनात्मक माहौल में मनाया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आरएलजी फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. अर्पिता गुप्ता ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि त्योहारों की असली रोशनी किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने और अपनत्व बांटने में होती है। पूर्व सहायक प्रांतपाल डॉ. अंबुज गुप्ता ने कहा कि बुजुर्गों के साथ कुछ पल बिताकर उनके चेहरों पर खुशी लाना ही सबसे बड़ा उत्सव है। रोटरी क्लब के वर्तमान अध्यक्ष रोटे. सुधीर भार्गव ने बताया कि इस आयोजन से बच्चों को बुजुर्गों का स्नेह व आशीर्वाद मिला, जिससे उनमें मानवीय मूल्यों का विकास होता है। क्लब सहायक प्रांतपाल रोटे. कैलाश कुमावत ने इसे सराहनीय पहल बताते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखने का आश्वासन दिया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और पीढ़ियों का मिलन
कार्यक्रम के दौरान आरएलजी फाउंडेशन के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नृत्य और गायन के माध्यम से बुजुर्गों का भरपूर मनोरंजन किया। बच्चों और बुजुर्गों के बीच स्नेह व अपनत्व के इन खूबसूरत पलों ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया। बुजुर्गों ने भी बच्चों को खूब लाड़-प्यार और हृदय से आशीर्वाद प्रदान किया।

सामग्री वितरण और सहयोग
इस अवसर पर रोटरी क्लब बीकानेर मरुधरा के सदस्य रोटे. महेश पेरिवाल की ओर से वृद्धाश्रम के उपयोग हेतु दरियां, कुर्सियां, मिठाई और अन्य आवश्यक सामग्री भेंट की गई, जबकि आरएलजी संस्थान की तरफ से कपड़े व राशन का सामान वितरित किया गया। अपना थिएटर संस्थान द्वारा संचालित इस वृद्धाश्रम में 50 से अधिक वृद्धजन निवास कर रहे हैं।

इस दौरान रोटे. मनोज गुप्ता, रोटे. डॉ. विनय गर्ग, रोटे. डॉ. अनंत शर्मा, रोटे. राकेश सोबती, रोटे. राजेंद्र गुप्ता, रोटे. रुपिन कल्याणी, रोटे. अमित नवल, रोटे. राहुल दीक्षित, रेणु भार्गव, स्नेहा शर्मा, आरवी गुप्ता और हृदयांश शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

#Bikaner, #RotaryClubBikanerMarudhara, #RLGFoundation, #DiwaliCelebration, #OldAgeHome, #SocialService, #BikanerNews, #RajasthanNews, #TharExpressNews,

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *