संदेशयुक्त फोल्डर का विमोचन किया विधायक व्यास और बिस्सा ने

संदेशयुक्त फोल्डर का विमोचन किया विधायक व्यास और बिस्सा ने
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर ,11 फ़रवरी। पुष्करणा सामूहिक सावा 18 फ़रवरी 2024 पर बीकानेर सेवा योजना द्वारा संदेशयुक्त श्लोगन क़े फोल्डर का विमोचन रतानी व्यास पंचायत बगेची में बीकानेर पश्चिम क़े विधायक जेठानंद व्यास, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय क़े उपरजिस्ट्रार डॉक्टर बिठल बिस्सा, भाजपा नेता प्रेमकुमार व्यास, जे पी व्यास, रतानी व्यास पंचायत समिति क़े अध्यक्ष पंडित महेंद्र व्यास, भागवताचार्य पंडित भगवान दास व्यास क़े कर कमलो द्वारा किया गया l

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर सेवा योजना क़े अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया पुष्करणा समाज क़े इस बड़े आयोजन में प्रेरणादायक श्लोगन युक्त फोल्डर में बाल विवाह, सामूहिक सावे से जुड़े समाज क़े प्रतिष्ठित लोगो से अपील, पॉलीथिन, प्लास्टिक निर्मित वस्तुओ का कम उपयो, झुठन और दहेज से संबंधित श्लोगन का समायोजन किया गया है l इस अवसर पर विधायक जेठानंद ने अपने सम्बोधन में बीकानेर सेवा योजना क़े इस प्रयास की प्रशंसा करते हुवे उपस्थित लोगो से समाज में व्याप्त कुरुतियों को खत्म करने और समाज क़े कमजोर लोगो की गोपनीय तरीके से मदद क़े हाथ बढ़ाते हुवे आगे आने की अपील की l

pop ronak
BC opening

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय क़े उपरजिस्ट्रार डॉक्टर बिठल बिस्सा ने सामूहिक सावे क़े जनक प्रेरणास्त्रोत पुष्करणा समाज क़े लोगो से अपील करते हुवे अपने बच्चों की शादी सामूहिक सावे में करने की अपील की l मंच का संचालन योजना क़े प्रवक्ता पवन राठी ने किया l आज क़े इस कार्यक्रम में बीकानेर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार क़े पूर्व चेयरमेन सुरेन्द्र व्यास, रामकुमार पुरोहित (कोच साहब ), पार्षद सुधा आचार्य बीकानेर सेवा योजना क़े इंजी. वीरेंद्र राजपुरोहित,आशीष मिश्रा, सीमा पारीक, वीणा पारीक, हेमन्त सोनी, वीरेंद्र सिँह चौहान,रामलाल पवार, छोटूलाल चुरा, रामकुमार ओझा, श्याम सुंदर व्यास, रामकुमार व्यास, मनीष व्यास, योगगुरु गोविन्द ओझा, कन्हैया लाल सारस्वत, धर्मचंद ओझा, उमेश चौहान ने भागीदारी निभाई l

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *